कांग्रेस के आरोपों पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पलटवार, बोले- वो पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखे

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस विचलित हो रही है, प्रदेश की 29 सीटें भाजपा ने चुनाव में जीती हैं, तब से कांग्रेस परेशान है, मध्य प्रदेश कांग्रेस मुक्त हुआ इसलिए उसके नेता विचलित होकर बात कर रहे हैं ।
Jagdish Devda gwl

MP Deputy CM Jagdish Devda : मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार पर उठाये जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी हार से बौखाली हुई है वो इस ससमय विचलित है इसलिए इस तरह की बात कर रही है, पहले वो अपने गिरेबां में झांक कर देख ले फिर बोले।

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा सरकारी कॉलेजों और विश्व विद्यालयों में ड्रेस कोड लागू करने के विचार पर कांग्रेस ने विरोध की बात कही है, उनके विधायक आरिफ मसूद ने कहा है कि यदि ये नियम हमारे समाज की बच्चियों पर थोपा गया तो हम इसका विरोध करेंगे, इसी तरह कांग्रेस ने भाजपा सरकार के नया विमान खरीदने के फैसले का भी विरोध किया है, कांग्रेस का कहना है सरकार पहले से कर्ज में डूबी है और उसके बाद भी विमान खरीदकर फिजूलखर्ची की जा रही है।

एक निजी कार्यक्रम में गुरुवार रात ग्वालियर पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस विचलित हो रही है, प्रदेश की 29 सीटें भाजपा ने चुनाव में जीती हैं, तब से कांग्रेस परेशान है, मध्य प्रदेश कांग्रेस मुक्त हुआ इसलिए उसके नेता विचलित होकर बात कर रहे हैं, उन्होंने दावा किया कि अमरवाड़ा सहित सभी प्रदेशों में भाजपा चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि विमान खरीदना सरकार की व्यवस्था है और यह रूटीन प्रक्रिया है आवश्यकता अनुसार काम करते हैं बौखलाहट इसलिए हो रही है क्योंकि कि कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं है, कांग्रेस यही कहती हैं और कहती रहेगी वह पहले अपने गिरेबां में झांक कर देख ले।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews