एमपी विधानसभा चुनाव 2023: इमरती देवी सहित ग्वालियर जिले के 21 उम्मीदवारों को जिला निर्वाचन कार्यालय ने जारी किये नोटिस

MP Election 2023, Notice to Imarti Devi

MP Election 2023 :  प्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, आदर्श आचार संहिता प्रभावित है, निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के लिए भी निर्देश जारी किये हैं जिनका पालन करना अति आवश्यक है बावजूद इसके ग्वालियर जिले के कुछ प्रत्याशी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे, जिला निर्वाचन कार्यालय ने ऐसे 21 उम्मीदवारों को नोटिस थमाए हैं जिन्होंने निर्वाचन व्यय रजिस्टर का निरीक्षण नहीं कराया है जबकि ये बहुत आवश्यक है।

निर्वाचन व्यय रजिस्टर का निरीक्षण नहीं कराने वाले 21 उम्मीदवारों को नोटिस 

विधानसभा का चुनाव लड़ रहे ग्वालियर जिले के 21 प्रत्याशियों द्वारा अपने चुनावी व्यय रजिस्टर का निरीक्षण व्यय प्रेक्षक से नहीं कराया है। इन सभी उम्मीदवारों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा 10 नवम्बर 2023 तक निर्वाचन व्यय रजिस्टर का निरीक्षण कराने के लिये नोटिस जारी किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर एवं ग्वालियर पूर्व के सभी उम्मीदवारों ने अपने चुनावी खर्चे के लिये बनाए गए रजिस्टर का निरीक्षण करा लिया गया है।

इन प्रत्याशियों को जारी किये गए नोटिस 

व्यय लेखा के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त संचालक कोष – लेखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 14-ग्वालियर ग्रामीण से चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय समानता दल के प्रत्याशी जीवन कुशवाह, राष्ट्र निर्माण पार्टी के डॉ. रणधीर सिंह रूहल, आजाद समाज पार्टी के राजेश कुशवाह एवं गेंदालाल, तेजेन्द्र मिश्रा, पूरन सिंह व ज्ञान सिंह सभी निर्दलीय ने अपने चुनावी व्यय रजिस्टर का निरीक्षण नहीं कराया है।

इन उम्मीदवारों ने नहीं कराया व्यय रजिस्टर का निरीक्षण 

इसी तरह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 17-ग्वालियर दक्षिण से चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पंकज कुमार, आजाद समाज पार्टी के कल्याण सिंह एवं गोपाल जायसवाल, देवेन्द्र कुशवाह, नारायण सिंह कुशवाह व  राजेन्द्र सिंह कुशवाह सभी निर्दलीय, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 18-भितरवार से चुनाव लड़ रहे समतामूलक पार्टी के बादाम सिंह बघेल, समाजवादी पार्टी के संत राजेश्वर गिरि एवं चाँद खान, धर्मेन्द्र जाटव व अगर सिंह सभी निर्दलीय तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 19-डबरा (अजा) की भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती इमरती देवी, आजाद समाज पार्टी के रूपेश कैन एवं राष्ट्रीय रक्षक मोर्चा के प्रत्याशी पवन कुमार राय ने अपने चुनावी व्यय रजिस्टर का प्रथम निरीक्षण नहीं कराया है।

10 नवम्बर तक अपना रजिस्टर कलेक्ट्रेट में दिखाना होगा 

इन सभी उम्मीदवारों को 10 नवम्बर तक अपना निर्वाचन व्यय रजिस्टर आवश्यक रूप से कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में स्थापित निर्वाचन व्यय लेखा शाखा में प्रस्तुत करने के लिये कहा गया है। इस दिन प्रात: 10 बजे से यह निरीक्षण किया जायेगा।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews