एमपी चुनाव 2023 में अवैध कैश परिवहन पर पैनी नजर, ग्वालियर में दो कारों से 18 लाख 50 हजार रुपये जब्त

MP Election 2023, Gwalior News

MP Election 2023 : विधानसभा चुनावों में पैसों के लेन देन और कैश के अवैध परिवहन पर पुलिस और जिला प्रशासन  की पैनी नजर है, ग्वालियर जिले में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गठित FST लगातार चैकिंग कर रही है और इसके परिणाम भी सार्थक आ रहे हैं, इसी क्रम में ग्वालियर की टीम ने भितरवार थाना क्षेत्र में दो अलग अलग क्षेत्रों में चैकिंग के दौरान कारों से 18 लाख 50 हजार रुपये जब्त किये हैं, कैश ले जा रहे लोग उसके दस्तावेज या सही कारण नहीं बता पाए इसलिए कैश को जब्त कर लिया गया है।

मारुति सुजुकी ब्रेजा कार से मिले 14 लाख रुपये

जानकारी के मुताबिक आज 31 अक्टूबर को सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. लारेन्स कुमार बौद्ध द्वारा ग्राम बेलगढ़ा में भितरवार-नरवर रोड पर  एएसआई भवरसिंह थाना आरोन, मित्तलाल बघेल सहायक सचिव ग्राम पंचायत बैलगढा व अन्य स्टाफ के साथ चैकिंग कर रहे थे, तभी टीम को एक मारुति सुजुकी ब्रेजा कार क्रमांक एमपी-07-जेडडी-2965 को रोका,  वाहन चालक निर्मल सोनी पुत्र हरीचरण सोनी उम्र 43 साल निवासी छोटा बाजार मगरौनी थाना नरवर जिला शिवपुरी के पास एक काले लाल रंग का कपड़े का थैला मिला, जिसे खोल कर दिखाने को कहा तो उसमें 500-500 रुपये के नोटों की कुल 28 गड्डिया कुल रकम 14,00,000 (चौदह लाख रुपये) रखे मिले। टीम द्वारा वाहन चालक निर्मल कुमार सोनी से उक्त रकम के संबंध में पूछताछ की तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर कैश को जब्त कर लिया। टीम ने राशि जब्त कर आयकर विभाग को सूचित कर दिया।

स्विफ्ट कार से मिले चार लाख पचास हजार रुपये 

एक अन्य कार्रवाई में विधानसभा चुनाव के लिए गठित एफएसटी टीम के प्रभारी विवेक तिवारी एएसआई कृषि उपज मण्डी भितरवार व थाना भितरवार से एस आई रमाकान्त उपाध्याय की टीम द्वारा गोहिन्दा-भितरवार नाके पर आसामाजिक तत्वों की धरपकड़ एवं आदर्श आचार संहिता के पालन में चैकिंग की जा रही है तभी गोहिन्दा नाके पर चैकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार क्रमांक यूपी-93-बीजेड-2221 को रोक कर चैक करने पर चालक रोहित श्रीवास पुत्र स्व. हरगोविन्द निवासी छनियापुर झांसी (उ.प्र) के कब्जे से 4,50,000/- रुपये मिले। रुपये नगदी रखने के सम्बंध में रोहित श्रीवास द्वारा कोई ठोस कारण या  दस्तावेज नहीं बता पाए जिसके बाद राशि को जब्त कर लिया गया।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews