MP Election 2023 : पहली सूची जारी होने पर बोले केंद्रीय मंत्री तोमर, भाजपा तो हमेशा ही आगे है

MP Election 2023 : पहली सूची जारी होने पर बोले केंद्रीय मंत्री तोमर, भाजपा तो हमेशा ही आगे है

MP Election 2023 : भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर पूरी तरह से ऐलान कर दिया है कि अब वो चुनावी मोड में आ गए हैं, उम्मीदवारी की घोषणा के बाद प्रत्याशी भी अब जनता के बीच प्रचार के लिए जायेंगे और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताएँगे, कांग्रेस से पहले सूची जारी किये जाने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा भाजपा तो हमेशा ही आगे है।

केंद्रीय मंत्री तोमर पहुंचे ग्वालियर, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल  

20 अगस्त को ग्वालियर में भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक होने जा रही है, बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मप्र चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर बीती रात ग्वालियर पहुंचे , भाजपा नेताओं ने उनका रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया।

कांग्रेस से पहले सूची के सवाल पर बोले तोमर, भाजपा हमेशा आगे है 

इस बार केंद्रीय मंत्री तोमर आत्मविश्वास से भरे हुए दिखाई दिए, उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया, कांग्रेस से पहले भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी होने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि भाजपा तो आगे है ही, चयन प्रक्रिया में आगे है, संगठनात्मक कार्यक्रमों में आगे है , विधानसभा सम्मेलनों में आगे है, सोशल मीडिया में आगे है और जनता के समर्थन में भी आगे है।

विधानसभा चुनाव के लिए घोषित प्रत्याशियों को दी बधाई 

टिकट वितरण के सवाल पर चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक तोमर ने कहा कि भाजपा की एक चयन प्रक्रिया है केंद्रीय चुनाव समिति ने प्रत्याशियों का चयन किया है मैं उन्हें बधाई देता हूँ , उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को भाजपा की एक वृहद प्रदेश कार्य समिति की बैठक ग्वालियर में होगी जिसमें अमित शाह आएंगे, मध्य प्रदेश के सभी पदाधिकारी आएंगे, यहाँ 2023 का चुनाव जीतने के लिए रणनीति बनेगी।

[dgv_vimeo_video id=”855640219″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews