MP Election 2023 : पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया की चेतावनी, किसी मुगालते में ना रहे कांग्रेस

MP Election 2023 : पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया की चेतावनी, किसी मुगालते में ना रहे कांग्रेस

MP Election 2023 : मप्र विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच आज ग्वालियर संभाग की बैठक में पहुंचे वरिष्ठ नेताओं ने एक बार फिर दावा किया कि मध्य प्रदेश में भाजपा की ही सरकार ही आयेगी, नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने जो वादे किये उसे नहीं निभाया उसें जनता को धोखा दिया, किसानों बेरोजगारों को धोखा दिया लेकिन भाजपा ने जो कहा वो किया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस किसी मुगालते में न रहे।

पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया की कांग्रेस को चेतावनी 

ग्वालियर संभाग की बैठक में शामिल होने पहुंचे पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक हो रही हैं, भाजपा में इस तरह की बैठकें होती हैं, कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी बताई जाएगी, कैसे हमें जनता तक सरकार की बातें पहुंचानी हैं। कांग्रेस के जीत के दावे और मध्य प्रदेश में 2018 के परिणाम दोहराने के दावे को पवैया ने सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा कि 2018 के मुगालते में कांग्रेस ना रहे तब की बात और थी अब की बात और है, मुझे कहीं भी शिवराज सरकार के खिलाफ कोई असंतोष दिखाई नहीं दे रहा, किसान से लेकर कर्मचारी, नौजवान तक सब खुश हैं प्रदेश की महिलाएं खुश हैं , इस बार सरकार के प्रतिजो बयार है वो अलग ही है, इसलिए  इस बार हमारी ही सरकार बनेगी और ज्यादा मजबूती के साथ बनेगी।

[dgv_vimeo_video id=”851930508″]

लाल सिंह आर्य बोले गुटबाजी कांग्रेस का परंपरा, भाजपा में अनुशासित सिपाही है 

बैठक में शामिल होने पहुंचे पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बैठक में केंद्रीय मंत्रियों के मार्गदर्शन मिलेगा, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा जिसके आधार पर कार्यकर्ता जनता के बीच जायेगा। उन्होंने कांग्रेस के गुटबाजी के दावों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित सिपाही है , 18 साल में कोई भी गुटबाजी का वीडियो नहीं बता सकते जबकि कंग्रेस के आये दिन सामने आते हैं, सिंधिया गुट से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि ये बेकार की बातें फैलाई जाती हैं सिंधिया जी पार्टी के वरिष्ठ नेता है उनका अपना स्थान है।

[dgv_vimeo_video id=”851930595″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews