MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

एमपी के इस जिले में होगी 105 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की भर्ती, 31 दिसंबर से भरे जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

नियुक्ति से संबंधित नियम, निर्देश, शर्ते, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक अर्हताओं की विस्तृत जानकारी चयन पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।
Anganwadi Bharti 2026

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए अच्छी खबर है, शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग में खाली पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है, इस क्रम में ग्वालियर जिले में 105 पदों पर भर्ती की जाएगी, भर्ती के लिए 31 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे।

ग्वालियर जिले की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरु होने जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में रिक्त पदों के आधार पर कुल 105 पदों पर भर्ती की जायेगी। इनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 40 व आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 65 पद शामिल हैं।

31 दिसंबर से 10 जनवरी तक भरे जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन 

कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार भर्ती की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ एमपी ऑनलाइन  द्वारा निर्मित चयन पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 31 दिसम्बर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक भरे जा सकेंगे। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

चयन पोर्टल पर उपलब्ध है विस्तृत जानकारी 

नियुक्ति से संबंधित नियम, निर्देश, शर्ते, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक अर्हताओं की विस्तृत जानकारी चयन पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। विभाग द्वारा अभ्यथियों से अपील की गई है कि आवेदन करने से पूर्व सभी दिशा- निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह यह भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी एवं ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है, जिससे पात्र महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। विस्तृत जानकारी के संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला-बाल विकास के कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews
एमपी के इस जिले में होगी 105 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की भर्ती, 31 दिसंबर से भरे जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन