MP Panchayat Election : प्रशिक्षण कार्यक्रम से गायब 6 कर्मचारी निलंबित

MP Panchayat Election : प्रशिक्षण कार्यक्रम से गायब 6 कर्मचारी निलंबित

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने आज मंगलवार देर शाम मप्र पंचायत चुनाव (MP Panchayat Election) निरस्त करने की घोषणा कर दी लेकिन पिछले कुछ दिनों से बनी असमंजस की स्थिति में अपने कर्तव्यों से मुंह मोड़ने वाले कर्मचारियों पर गाज गिरी है।  ग्वालियर जिला निर्वाचन अधिकारी (Gwalior District Election Officer) ने मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम से बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले 6 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) कर दिया है।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पंचायत चुनाव ओबीसी आरक्षण के बिना नहीं कराये जाने का संकल्प पारित करने के बाद शिवराज सरकार ने रविवार को मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज(संशोधन) अध्यादेश 2021 वापस ले लिया। रविवार देर रात राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भी इस पर मुहर लगा दी। लेकिन निर्वाचन आयोग द्वारा विधिक अभिमत की प्रतीक्षा में कोई फैसला नहीं हो सका था। जिसके कारण निर्वाचन प्रक्रिया रद्द नहीं हुई थी।

ये भी पढ़ें – MP में अभी नहीं होंगे पंचायत चुनाव, आयोग का ऐलान, उम्मीदवारों को वापस होगी जमानत राशि

ग्वालियर जिला निर्वाचन कार्यालय भी निर्वाचन से जुड़ी कार्यवाही जारी रखे हुए था। 27 और 28 दिसंबर को मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 6 कर्मचारी बिना सूचना दिए अनुपस्थित रहे जिन्हें  मतदान दल गठन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें – नए साल में महाकाल के गर्भगृह में नहीं मिलेगा प्रवेश, जान लीजिये तारीख

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews