MP Police का साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0”, एसपी ने रवाना किया रथ, 8 जुलाई को होगा समापन

‘‘सेफ क्लिक 2.0’’अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं, संवाद कार्यक्रम एवं जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म, पम्पलेट, पोस्टर, बैनर, स्टैंडी, एलईडी डिस्प्ले, जागरूकता रथ एवं अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए नागरिकों तक साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाए जाएंगे।
MP Police Cyber ​​Awareness Campaign Safe Click 2.0

MP Police Cyber ​​Awareness Campaign Safe Click 2.0

डिजिटल संसाधनों के बढ़ते उपयोग के बीच साइबर फ्रॉड के मामले भी बढ़ गए हैं, बदमाश लोगों को अपने जाल में फंसकर उनसे उनके जीवनभर की कमाई डिजिटल अरेस्ट का दर दिखकर लूट लेते हैं इसे देखते हुए मध्य प्रदेश पुलसी मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेश में 15 दिनों तक साइबर जागरूकता अभियान ‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ चलाया जायेगा, ग्वालियर में आज एसपी धर्मवीर सिंह ने हरी झंडी दिखकर जागरूकता रथ को रवाना किया।

ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाएं, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी एवं केवाईसी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फिशिंग लिंक, क्यूआर कोड फ्रॉड तथा साइबर बुलिंग जैसी घटनाएँ आज सोशल मीडिया पर बहुत हो रही हैं जिसके जाल में लोग फंस रहे हैं ऐसे साइबर अपराधी से जनता को बचाने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे जागरूक करने का अभियान ‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ शुरू किया है इसकी शुरुआत आज 24 जुलाई से पूरे प्रदेश में की गई है और समापन 8 जुलाई को होगा ।

अभियान का सूत्र वाक्य रुको, सोचो, कार्यवाही करो

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम से इस अभियान के लिए एक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया , एसपी ने कहा साइबर अपराध से बचने के लिए सबसे जरूरी है नागरिक का जागरूक होना, ग्वालियर पुलिस लोगों के बीच जाएगी और उन्हें समझाइश देगी कि ऐसी किसी भी परिस्थिति से बचने के लिए उसे क्या करना चाहिए, उन्होंने कहा कि हमने इस अभियान का सूत्र वाक्य रखा है… रुको.. सोचो फिर कार्यवाही करो।

लोगों के बीच जाएगी पुलिस देगी समझाइश 

एसपी ने बताया कि इस अभियान के दौरान पुलिस कोचिंग सेंटर्स, हॉस्टल , स्कूल कॉलेज, बाजार सब जगह जाएगी और लोगों को समझाएगी कि आपको क्या करना है और क्या नहीं करना, यदि सावधानी रखेंगे तो आप अपने जीवन की पूंजी को बचा पाएंगे, पुलिस लोगों को बताएगी कि कौन कौन से नेशनल पोर्टल हैं जहाँ शिकायत की जा सकती है और भी कई जानकारियां अभियान के दौरान दी जायेंगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews