
मध्य प्रदेश के पर्यटन को ऊँचाइयों पर पहुँचाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के प्रयास किये जा रहे हैं, इसी क्रम में पर्यटन विभाग ने ग्वालियर में दो दिवसीय रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया है, 29 और 30 अगस्त को आयोजित हो रही इस कॉन्क्लेव में विशेष रूप से शामिल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निवेशकों और उद्योगपतियों को भरोसा दिया है कि आप ग्वालियर सहित मध्य प्रदेश में कहीं भी निवेश करें आपका स्वागत है, सरकार हर कदम पर आपके साथ है।
ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित हो रही रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर तथा पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, प्रसिद्ध अभिनेता पीयूष मिश्रा सहित प्रदेश सरकार के मंत्री , सांसद शामिल रहे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का ग्वालियर पहुँचने पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया , इसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से शामिल होने आये निवेशकों , टूर ऑपरेटर्स , होटल इंडस्ट्री और उद्योगपतियों का स्वागत किया और वन टू वन चर्चा की।
सीएम ने कहा भारत आगे बढ़ रहा है MP भी साथ है
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन विशेष है क्योंकि पर्यटन के क्षेत्र में अद्भुत ग्वालियर और आसपास के क्षेत्र में पहली बार इस तरह की कॉन्क्लेव हो रही , राजधानी दिल्ली के सबसे नजदीक, आगरा, मथुरा वृन्दावन गोकुल के नजदीक के इस ऐतिहासिक क्षेत्र का विकास होगा रोजगार भी बढेगा, उन्होंने कहा मितावली पडावली में बनी 64 योगिनी मंदिर के डिजाइन पर हमारी पुरानी संसद बनी, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत तरक्की के नए सोपान तय कर रहा है। इसमें मध्य प्रदेश भी साथ है।
पीयूष मिश्रा बोले मैं ग्वालियर की संतान मुझे गर्व है
कार्यक्रम में शामिल अभिनेता, सिंगर, गीतकार, लेखक और प्रसिद्द रंगकर्मी पीयूष मिश्रा ने कहा कि मैं ग्वालियर की संतान हूँ, मेरे पिताजी ने अमिताब बच्चन साहब की फिल्म दीवार लिखी थी तब मैंने पिता जी से कहा था कि मैं एक दिन इनके साथ काम करूँगा और फिर मैंने उस सपने को पूरा करने के लिए ग्वालियर में थियेटर, फिर एनएसडी और उसके बाद 2003 में मुंबई का रुख किया और एक दिन अमिताभ बच्चन जी के साथ फिल्म पिंक की।
मध्य प्रदेश में सिनेमा की बहुत संभावनाएं है
उन्होंने कहा मेरा कहने का अर्थ है कि सपने देखिये लेकिन उनसे सच करने के लिए देखिये, पीयूष मिश्रा ने कहा यदि आप बिना तैयारी की मुंबई जायेंगे तो मुंबई आपको खा जाएगी इसलिए सीखना बहुत जरूरी है, उन्होंने कहा मध्य प्रदेश आपके लिए ये प्लेटफ़ॉर्म तैयार कर रहा है यहाँ बहुत संभावनाएं है।
मुंबई में होती है मध्य प्रदेश की तारीफ
पीयूष मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से अपील करते हुए कि आज देश में नाट्य विधा को बढ़ाने की बहुत जरुरत है और मुझे भरोसा है मध्य प्रदेश ये कर सकता है एनएसडी की तरह यहाँ भी ग्वालियर, इंदौर सहित अन्य शहरों में नाट्य विद्यालय खोले जा सकते हैं इसके अलावा छोटे छोटे वर्कशॉप आयोजित किये जा सकते हैं जिसमें फिल्म एक्सपर्ट ट्रेनिंग दे सकते हैं, उन्होंने कहा पिछले पांच वर्षों में सिनेमा को लेकर मध्य प्रदेश में जो काम हुआ है उसे लेकर मुंबई में मध्य प्रदेश की तारीफ होती है लोग यहाँ आ रहे हैं और शूटिंग कर रहे हैं ये सफलता है आपकी नीतियों की, मैं इसके लिए आपको बधाई देता हूँ।
विकास की ऊंची उड़ान भरने को तैयार मध्यप्रदेश…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में आयोजित रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ प्रदेश में निवेश की संभावनाओं के संबंध में वन-टू-वन चर्चा की।
देखें, झलकियां…@DrMohanYadav51 @tourismdeptmp… pic.twitter.com/tT2fFzJ4tX
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 30, 2025
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में निरंतर और संतुलित प्रगति की ओर अग्रसर है। आने वाले समय में ग्वालियर अंचल को विकास की और भी नई सौगातें मिलेंगी : CM@DrMohanYadav51 @tourismdeptmp @investindia @Industryminist1… pic.twitter.com/Nxws7j5jLO
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 30, 2025
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

