ग्वालियर से शुरू हुई ‘मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना’ पूरे प्रदेश में होगी लागू

ग्वालियर से शुरू हुई ‘मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना’ पूरे प्रदेश में होगी लागू

ग्वालियर, अतुल सक्सेना| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) रविवार को सुबह ग्वालियर (Gwalior) पहुंचे। उनके साथ में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) भी थे। सीएम ने ग्वालियर व्यापार मेला कार्यालय पहुंचकर यहां मेला कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने “मुख्यमंत्री आशीर्वादयोजना” का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा असहाय बुजुर्ग एवं दिव्यांगों को घर पर ही राशन मुहैयाकराने के लिये ग्वालियर जिला प्रशासन ने “मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना” के रूप में सराहनीय पहल की है। ग्वालियर जिले की इस पहल को बतौर मॉडल पूरे प्रदेश में लागू किया जायेगा। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत ग्वालियर जिले में 3 हजार 607 बुजुर्ग एवं दिव्यांगों के घर पर शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशनपहुँचाया जायेगा। उन्होंने बताया कि 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असहाय बुजुर्गों कोइस योजना में शामिल किया गया है।

सफाईकर्मी के घर किया भोजन
ग्वालियर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने दोपहर का भोजन सफाईकर्मी रामसेवक के घर किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने भी भोजन किया। गुड़ी गुढ़ा का नाका नादरिया माता मंदिर के पास रहने वाले रामसेवक नगर निगम में सफाईकर्मी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रामसेवक के परिवार की जानकारी ली और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने रामसेवक को मकान की मरम्मत के लिए रेडक्रॉस से 20 हजार रुपये का चैक भी प्रदान किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews