लापरवाही पर नगर निगम कमिश्नर का एक्शन, TC निलंबित, APTO को नोटिस

लापरवाही पर नगर निगम कमिश्नर का एक्शन, TC निलंबित, APTO को नोटिस

Gwalior News : नगर निगम कमिश्नर ने संपत्ति कर वसूली में लापरवाही करने वाले एक कर संग्रहक (TC) को निलंबित करने एवं एक एपीटीओ (APTO) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने संपत्ति कर वसूली में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को आज कड़ी फटकार लगाई और निर्देश दिए कि लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं होगी, को लक्ष्य दिया गया है उसे हर हाल में पूरा करना है।

TC को निलंबित किया, APTO को नोटिस 

संपत्ति कर वसूली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने कमिश्नर को बताया कि आज 49 लाख 60 हजार संपत्ति कर वसूला गया है। विधानसभा पर चर्चा करते हुए एपीटीओ महेश पाराशर ने बताया कि उनके यहां वार्ड 24 के कर संग्रहक शैलेंद्र कौरव द्वारा लापरवाही की जा रही है, लापरवाही की बात सुनते  ही निगम कमिश्नर ने कर संग्रहक शैलेंद्र कौरव को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कमिश्नर ने अपने स्टाफ पर कंट्रोल ना होने के कारण एपीटीओ महेश पाराशर को नोटिस जारी करने के निर्देश अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव को दिए।

वार्ड बार संपत्ति कर, जल कर वसूली के निर्देश 

वहीं अन्य सभी विधानसभा क्षेत्र की कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी को योजना बनाकर संपत्ति कर वसूली करने के निर्देश दिए तथा यह भी निर्देश दिए कि अधिक से अधिक प्रॉपर्टी को टच करें और लक्ष्य के अनुरूप संपत्ति कर वसूली करें। कमिश्नर ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक दल बनाकर एक साथ वार्ड बार संपत्ति कर वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  जल कर वसूली की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लक्ष्य बनाकर प्रतिदिन जल कर की वसूली करें तथा जो लोग लगातार जलकर नहीं जमा करते उनके खिलाफ नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई करें।

स्वच्छता की समीक्षा कर दिए निर्देश

नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वच्छता की समीक्षा करते हुए सभी बिंदुओं पर अधिकारियों से चर्चा की और डोर टू डोर कचरा सेग्रीकेशन के साथ संग्रहण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अलग-अलग सूखा व गीला कचरा अधिक से अधिक पहुंचे इसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता ने बताया कि सभी वार्ड मॉनिटर अपने-अपने क्षेत्र में सीटी पीटी का निरंतर निरीक्षण करें तथा जो भी कमियां है उन्हें तत्काल पूर्ण कराएं।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews