Gwalior News: नगर निगम जब्त कर सकता है Indian Oil की संपत्ति, ये है कारण

Gwalior News: नगर निगम जब्त कर सकता है Indian Oil की संपत्ति, ये है कारण

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। सम्पत्ति कर (Property Tax) का टारगेट पूरा करने के लिए अब ग्वालियर नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) वार्ड वार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक लोग अपना बकाया समपत्ति कर (Property Tax) जमा कर सकें। इसी के साथ साथ नगर निगम बड़े बड़े बकायादारों के यहाँ नोटिस भेजकर उन्हें बकाया समपत्ति कर (Property Tax) जमा करने के लिए कह रहे हैं, साथ है लम्बे समय से बकायादारों के यहाँ सूचना पत्र भी चस्पा कर रहे हैं।

ग्वालियर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा (Gwalior Municipal Corporation commissioner Shivam Varma )के निर्देश पर नगर निगम द्वारा वार्डो में सम्पत्ति कर (Property Tax) शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के साथ ही अन्य वार्डों में कर संग्राहक एवं वसूली प्रभारियों द्वारा बडे बकायदारों के यहां निवास अथवा प्रतिष्ठान स्थ्ल पर जाकर सम्पत्ति कर (Property Tax) की वसूली की जा रही है।

वसूली अमला आज सोमवार को वार्ड 58 झाँसी रोड पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन डिपो (Indian Oil Corporation Depot) पर पहुंचा, डिपो पर चालू  वित्तीय वर्ष तक कुल 33,05,433/- रुपये संपत्ति कर (Property Tax) बकाया हैं। करदाता को विगत कई वर्षों से लिखित एवं मौखिक रूप से संपत्ति कर जमा करने के लिए कहा  जा चुका है लेकिन इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन डिपो (Indian Oil Corporation Depot) प्रबंधन ने इसपर ध्यान नहीं दिया। ग्वालियर नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) की टीम ने आज यहाँ अंतिम सूचना पत्र चस्पा कर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन डिपो (Indian Oil Corporation Depot) प्रबंधन को 3 दिवस का समय दिया है और चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में बकाया सम्पत्ति कर (Property Tax) जमा नहीं होता है तो उस दशा में उक्त संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

कई जगह से वसूला बकाया सम्पत्ति कर 

वहीं वार्ड 25 में कर संग्राहक शिव हरी शर्मा द्वारा उपायुक्त जगदीश अरोरा एवं एपीटीओ महेश गौतम एवं महेश पाराशर के सहयोग से 1,41,722 रुपए का चैक प्राप्त किया गया एवं सात नंबर चौराहे पर कैम्प लगाकर 36,810 नगद 12 रसीद जारी कर वसूली की गई। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 42 में आनंद पैलेस के श्री चौहान से 87,560 रुपए की नकद वसूली मिलान पालिया द्वारा की गई। वार्ड क्रमांक 60 में अपर आयुक्त आर के श्रीवास्तव के निर्देशन में उपायुक्त जगदीश अरोरा के सहयोग से सहायक सम्पत्ति कर (Property Tax) अधिकारी  महेश पराशर के द्वारा 1,00,000 का चैक कर संग्राहक  शैलेन्द्र चौहान और राघवेंद्र भदौरिया ने प्राप्त किया। वहीं सहायक संपत्ति कर (Property Tax) अधिकारी रमेश शर्मा एवं सहायक राजस्व निरीक्षक इरसाद खान व श जगन अग्रवाल के सहयोग से वार्ड 59 में 2,50,000 रुपए का चेक प्राप्त कर रसीद जारी की गई।

वार्ड 58 एवं 59 में मंगलवार को शिविर

उपायुक्त सम्पत्ति कर (Property Tax) जगदीश अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16 मार्च को वार्ड 59 में शिवपुरी लिंक रोड पर और वार्ड 58 में डाॅ. तिवारी के पास, हरिशंकरपुरम में शिविर का आयोजन किया जायेगा । जिसमें क्षेत्र के नागरिक अपना सम्पत्ति कर (Property Tax) जमा कर सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews