नगर निगम कर्मचारी की हत्या, गहरे दोस्त ने पैसे के लेनदेन पर मारी गोली

नगर निगम कर्मचारी की हत्या, गहरे दोस्त ने पैसे के लेनदेन पर मारी गोली

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर नगर निगम के कर्मचारी की उसके ही एक गहरे दोस्त ने गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी और फरार हो गया। घटना का कारण पैसों का लेनदेन बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी की खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज का उसकी तलाश कर रही है।

गोला का मंदिर थाना टीआई मिर्जा आसिफ बेग के मुताबिक शिव कॉलोनी में रहने वाले विकास यादव की उसके गहरे दोस्त मंतोष झा ने गोली मारकर हत्या (friend killed friend) कर दी। परिजनों ने बताया कि बीती रात जब विकास खाना खा रहा था तभी उसके जिगरी दोस्त मंतोष झा ने उसे फोन कर घर के बाहर बुलाया।

ये भी पढ़ें – Jabalpur News : वकीलों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया, जिला प्रशासन के सामने रखी यह मांग

मंतोष लगातार फोन कर रहा था तो जैसे ही विकास घर से बाहर निकला उसकी पत्नी भी पीछे पीछे बाहर निकली, उसने देखा कि पास की एक दुकान पर दोनों के बीच मुंहवाद हो रहा था , इसी बीच मंतोष ने जेब से कट्टा निकाला और विकास को गोली मार दी।

ये भी पढ़ें – पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल

गोली की आवाज सुनकर वो भागी, परिजनों को बुलाया और विकास को अस्पताल लेकर गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक परिजनों का कहना है कि इनके बीच गहरी दोस्ती थी, लेकिन कुछ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था और उसी के चलते मंतोष ने विकास की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है और मृतक के शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक विकास यादव नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) में क्लर्क था और उसके दो छोटे बच्चे हैं।  घटना के बाद पत्नी और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

[dgv_vimeo_video id=”765726402″]

[dgv_vimeo_video id=”765726608″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews