
MP Election 2023 : ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री माया सिंह का टिकट घोषित होने के बाद शुरू हुआ मुन्ना लाल गोयल समर्थकों का विरोध ठंडा पड़ता दिखाई दे रहा है, मुन्ना लाल गोयल ने आज समर्थकों के साथ बैठक कर उन्हें समझाया कि हमने अपना विरोध अपने नेता सिंधिया तक पहुंचा दिया है अब हमें पार्टी के लिए काम करना है और इस बात को यहीं खत्म करते हैं, उन्होंने कहा कि इस बात में कोई दम नहीं है कि वो या उनके समर्थक भाजपा छोड़कर दूसरी पार्टी में जा रहे हैं, ये सिर्फ अफवाह है।
मुन्ना लाल गोयल समर्थकों के तेवर पड़े कमजोर
जय विलास पैलेस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करने वाले मुन्ना लाल गोयल समर्थकों के तेवर अब कमजोर हो गए हैं। सिंधिया की मामी पूर्व मंत्री माया सिंह को ग्वालियर पूर्व विधान सभा से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पिछले दो दिनों से हंगामा करने वाले गोयल समर्थकों ने आज गोयल वाटिका हुरावली पर एक बैठक की। सोमवार देर शाम आयोजित बैठक में मुन्ना लाल गोयल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हमने अपनी बात सिंधिया जी को बता दी है और संगठन तक भी पहुंच गई है, लेकिन अब बात को यही खत्म करना है।
[dgv_vimeo_video id=”877214097″]
[dgv_vimeo_video id=”877214448″]
मुन्ना लाल गोयल ने मीडिया से कहा कि ये समर्थकों का आक्रोश था जो स्वभाविक था क्योंकि हम सब लगातार जनता के लिए संघर्ष कर रहे हैं, मैंने अपनी विधायकी भी छोड़ी लेकिन पार्टी ने हम सब को विश्वास में लिए बिना टिकट घोषित कर दिया जिससे ये हालात बने लेकिन अब सब ठीक है सिंधिया जी से बात हो गई है। उन्होंने कहा कि हम सब भाजपा के सिपाही हैं, संगठन ने जो फैसला किया है उसके साथ हैं। मुन्ना लाल गोयल ने कहा कि ये अफवाह है कि मैं और मेरे समर्थक दूसरी पार्टी में जा रहे हैं, ये विरोधियों की चाल है, हम सब भाजपा में हैं और पार्टी को जिताने के लिए ही काम करेंगे।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”877215710″]
[dgv_vimeo_video id=”877216320″]
