घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला, आरोपी फरार

घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला, आरोपी फरार

Gwalior Dabra News : ग्वालियर में घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति की किसी अज्ञात आरोपी ने हत्या कर दी, आरोपी ने मृतक पर कुल्हाड़ी जैसे किसी धारदार हथियार से हमला किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के पीछे कोई पुराणी रंजिश की बात सामने आई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

सोते में धारदार हथियार से किया वार 

ग्वालियर के आंतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हत्या का मामला सामने आया है। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि मृतक गजेन्द्र सिंह राणा के परिजनों के मुताबिक वे रात  को घर के बाहर सो रहे थे तभी किसी अज्ञात हमलावर ने कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी, घटना का पता परिजनों को सुबह तब चला जब वे सोकर उठे।

पुरानी रंजिश बताई जा रही हत्या की वजह 

एसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही आंतरी थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों एवं पड़ोसियों के बयान लिए और शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ने कहा कि शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश जैसी बात सामने आ रही है, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”824311341″]

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews