नगर निगम के अमले पर पत्थरबाज़ी, लोगों ने किया जमकर विरोध

नगर निगम के अमले पर पत्थरबाज़ी, लोगों ने किया जमकर विरोध

अतुल सक्सेना/ग्वालियर। न्यायालय के आदेश पर शासकीय भूमि से कब्जा हटाने गए नगर निगम अमले का कब्जाधारियों ने जमकर विरोध किया। इसी दौरान एक युवक ने छत पर चढ़कर पत्थरबाजी भी की। बाद में पहुंचे भारी पुलिस बल ने स्थिति को काबू में किया।

नगर निगम के जोनल ऑफिसर राजीव सोनी के मुताबिक न्यायालय के आदेश पर निगम का मदाखलत अमला हुजरात कोतवाली क्षेत्र स्थित माधव प्लाजा के पास जिंसी नाला रोड पर शासकीय भूमि पर काबिज लोगों के अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस बल के साथ पहुंचा था। लेकिन अमले को देखते ही अतिक्रमण करने वालों ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान स्थिति उस समय अचानक बिगड़ गई जब एक अतिक्रमणकारी युवक घर की छत पर चढ़ गया और वहां से उसने नगर निगम के अमले पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने उस रोका तो वो उनपर भी पत्थर फेंकने की धमकी देने लगा। फिर पुलिस ने सूझबूझ के साथ हालात पर काबू पाया। इस बीच कुछ और लोग भी विरोध करने लगे जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

उधर शासकीय भूमि पर एक लंबे अरसे से रह रहे काले खां के परिवार का कहना था कि यह जमीन हमारी है जिसे कागज भी हमारे पास हैं उन्होंने आरोप लगाए कि हमारी जमीन पर पड़ोस में रहने वाले रामबाबू की नजर है और उसी के दबाव में नगर निगम के अधिकारियों ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की है। हमें अपना सामान भी निकालने तक का मौका नहीं दिया गया। मौके पर मौजूद टी आई विवेक अष्ठाना का कहना था कि सुरक्षा की दृष्टि से हम पुलिस बल के साथ नगर निगम की कार्रवाई में शामिल रहे हैं। पत्थरबाजी के दौरान अगर नगर निगम अमले के किसी कर्मचारी को चोट आई है और वह शिकायत करता है तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews