महिला का नग्न और अधजला शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, स्पॉट पर शराब की बोतलें मिलीं, शराब से शव जलाने का संदेह

Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर कलेक्ट्रेट के पास जिला न्यायालय ने निर्माणाधीन नए भवन के पीछे एक महिला का नग्न और अध जला शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई, सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को वहां देशी शराब के चार खाली क्वार्टर मिले हैं, महिला के शरीर पर कोई कपड़े नहीं है, लेकिन घटनास्थल पर महिला के कपड़े पड़े हैं जिससे आशंका जताई जा रही है कि सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने महिला की हत्या की और उसके शव को शराब डालकर जला दिया।

महिला का नग्न, अधजला शव मिलने से फैली सनसनी   

एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि आज सुबह 30 -35 साल की महिला का शव पड़े होने की सूचना किसी ने डायल 100 को दी थी, तत्काल यूनिवर्सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची फिर फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड सभी बुला लिए गए, शुरूआती जाँच में दुष्कर्म और हत्या का मामला लग रहा है , कई टीमें बना दी गई है, महिला की पहचान करना सबसे पहली प्राथमिकता है।

दुष्कर्म के बाद शराब डालकर शव जलाने की आशंका  

पुलिस को घटना स्थल पर महिला के कपड़ों के साथ एक कागज भी मिला है जो सुसाइड लेटर जैसा लग रहा है लेकिन घटना स्थल देखने के बाद वो संदिग्ध लग रहा है , हम सबसे पहले महिला की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, पुलिस ने आशंका जताई  है कि महिला को जलाने के लिया शराब का इस्तेमाल किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”892830437″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews