बयानबाजी से मचे बवाल के बीच यहां मनाया गया गोडसे का जन्मदिन

nathuram-Godse's-birthday-celebrated-here

ग्वालियर। एक तरफ जहां प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को महान देशभक्त बताने के बाद बवाल मच हुआ है और सियासत तेज है वहीँ ग्वालियर में हिन्दू महासभा ने आज नाथूराम गोडसे की 110 वी जयंती दौलत गंज स्थित अपने कार्यालय पर मनाई।  

कार्यकर्ताओ ने गायत्री मंत्र का उच्चारण किया तो आरती करके मिठाई का भोग  लगाया। और नाथूराम गोडसे अमर रहे के नारे लगायें ।इस अवसर पर महासभा के नेताओं ने गोडसे को महान देशभक्त बताते हुए कहा कि भारत यदि विभाजित नहीं होता तो विश्व गुरु के साथ पूर्ण विकासशील बन जाता। नेताओं ने आरोप लगाये कि गांधी जी की वजह से ही देश बंटा और गांधी की हत्या इसी का प्रतिरूप थी,उनका कहना था कि बीजेपी का एक समूह उन्हें देशभक्त कहता है तो दूसरा उनको अपमानित करता है,यह सही नहीं है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews