कचरा संग्रहण स्टेशन पर मिली अव्यवस्था, प्रभारी अधिकारी निलंबित

कचरा संग्रहण स्टेशन पर मिली अव्यवस्था, प्रभारी अधिकारी निलंबित

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। सफाई व्यवस्था के प्रति लापरवाह एक अधिकारी को आज कमिश्नर ने निलंबित (Suspend) कर दिया। नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल ने चेतावनी दी है कि साफ सफाई में लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल (Gwalior Municipal Corporation Commissioner Kishore Kanyal)  रोज की तरह  शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर शहर की साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को देख रहे थे। कमिश्नर जब मेला ग्राउंड स्थित कचरा संग्रहण स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्हें वहां अव्यवस्था मिली।

ये भी पढ़ें – नीट परीक्षा नहीं होगी स्थगित, जल्द जारी हो सकते है एडमिट कार्ड

सफाई व्यवस्था में लापरवाही देखकर उन्होंने स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई और कचरा संग्रहण स्टेशन प्रभारी राकेश कश्यप को निलंबित कर दिया। आदेश के साथ ही क्षेत्राधिकारी अमित गुप्ता को कचरा संग्रहण स्टेशन का दायित्व सौंपा।

ये भी पढ़ें – Navodaya Vidyalaya Result : जारी किया नवोदय विद्यालय ने नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे

कमिश्नर ने विनय नगर सेक्टर 3 में दुकानों के सामने गंदगी करने पर फटकार लगाई, साथ ही जुर्माने की कार्यवाही की कमिश्नर ने दुकानदारों से स्वच्छता का नारा भी लगवाया उन्होंने शहर के नालों का निरीक्षण किया। सबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के दौरान शहर की कॉलोनियों में जल भराव की स्थिति पैदा न हो इससे पहले ही नगर निगम ग्वालियर की और सभी इंतज़ाम किये जाएं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews