C M Helpline प्रकरणों में लापरवाही पड़ी भारी, 21 अधिकारियों को नोटिस

C M Helpline प्रकरणों में लापरवाही पड़ी भारी, 21 अधिकारियों को नोटिस

Gwalior News : जनता की समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने सीएम हेल्पलाइन सेवा चला रखी है, समस्या का स्थानीय स्तर पर निराकरण नहीं होने पर या फिर सम्बंधित शासकीय सेवक द्वारा परेशान किये जाने पर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर समस्या का निराकरण किया जाता है लेकिन देखने में आ रहा है कि यहाँ भी अधिकारी लापरवाही करते हैं। ग्वालियर नगर निगम के ऐसे ही लापरवाह 21 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गए हैं।

लेवल 1 के अधिकारियों को जारी हुए नोटिस 

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही करने पर निगम के स्वास्थ्य विभाग के 21 वार्ड हेल्थ ऑफिसरों एवं जोनल हेल्थ ऑफिसरों को वेतन कटोत्रा का नोटिस जारी किया गया है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण को समयसीमा में निराकरण करने के लिए निगमायुक्त किशोर कन्याल द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि लेवल 1 पर ही समस्या का निराकरण कराएं लेकिन अनेक अधिकारियों द्वारा लापरवाही पूर्ण कार्य करते हुए सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण समय पर नहीं कराया जा रहा है। जिसके चलते लेवल 1 के अनेक अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए है।

वार्ड हेल्थ ऑफिसरों एवं जोनल हेल्थ ऑफिसरों को नोटिस जारी

स्वास्थ्य विभाग नगर निगम की अधिक शिकायतों के लंबित रहने के कारण जोनल हेल्थ ऑफिसरों एवं वार्ड हेल्थ ऑफिसरों को वेतन कटोत्रे की कार्यवाही हेतु नोटिस जारी किया गया। इन वार्डों में पिछले कुछ महीनों में शिकायतों के निराकरण में तत्परता नही दिखाई जा रही थी। इनमें  वार्ड क्रमांक 1, 4, 5, 7, 18, 19, 25, 26, 29, 30, 38, 60, 64 के वार्ड हेल्थ ऑफिसरों एवं जोन क्रमांक 1, 3, 8, 9, 14, 11, 17, 23 के जोनल हेल्थ ऑफिसरों को नोटिस जारी किया गया है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews