
डबरा/सलिल श्रीवास्तव| डबरा एसडीएम प्रदीप शर्मा ने पिछोर कस्बे की तीन पीडीएस दुकानों के संचालकों के विरुद्ध खाद्य वितरण में लापरवाही बरतने पर मामला दर्ज करवाया है|
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनवरी से प्रत्येक माह “अन्न उत्सव” मनाए जाने के निर्देश दिए थे| इसके अंतर्गत प्रत्येक माह की 7,8,9 तारीख को सभी पीडीएस दुकाने खुलने के आदेश दिए गए थे इसे लेकर आज डबरा एसडीएम प्रदीप शर्मा ने पिछोर मैं औचक निरीक्षण किया| इसके उपरांत पिछोर कस्बे में 3 पीडीएस दुकाने बंद पाई गई|
खाद्यान्न वितरण में की जा रही लापरवाही के कारण एवं आदेश की अवहेलना करने पर संचालक रणवीर सिंह, संजय यादव और हनी साहू तीनों पर कार्य दिवस में पीडीएस की दुकाने बंद रखे जाने के मामले में तीनों संचालकों के विरुद्ध पिछोर थाने में मामला दर्ज किया गया|
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

