नेताजी जी की दबंगई, तलवार से केक काटकर मनाया जन्मदिन, देखिये वीडियो

नेताजी जी की दबंगई, तलवार से केक काटकर मनाया जन्मदिन, देखिये वीडियो

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी का आज एक ऐसा चेहरा सामने आया है जिसने पार्टी के बड़े नेताओं के चेहरों को शर्मसार कर दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर तलवार से केक काटते हुए एक नेताजी का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वो अपने शागिर्दों से घिरे हुए हैं और तलवार से केक पर अपना जौहर दिखा रहे हैं।

ये वीडियो भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक भाजपा किसान नेता प्रमोद परमार उर्फ चिंटू ने आनंदनगर चौराहे पर तलवार से अपने जन्मदिन के 12 केक काटे। इनके जन्मदिन पर ये अपने समर्थकों के साथ बीच चौराहे पर इकट्ठा हुए और फिर तलवार से केक काटे। एक के बाद एक बारह केक काटे गए और इस तरह नेताजी ने अपनी वीरता का प्रदर्शन किया। अब तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews