नवागत कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने ग्रहण किया पदभार, कर सकते हैं कोई बड़ी कार्रवाई

नवागत कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने ग्रहण किया पदभार, कर सकते हैं कोई बड़ी कार्रवाई

अतुल सक्सेना।ग्वालियर ।

प्रदेश में चल रही सियासी घमासान के बीच बुधवार को तबादला कर विदिशा कलेक्टर से ग्वालियर कलेक्टर बनाये गए नवागत कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बुधवार की देर शाम ही ग्वालियर पहुँचकर कमिश्नर ग्वालियर संभाग के निवास कार्यालय पर कलेक्टर जिला ग्वालियर का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने संभाग आयुक्त ग्वालियर एम बी ओझा से भेंट कर जिले के संबंध में जानकारी ली।

नवागत कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम वर्मा से कलेक्टर का प्रभार ग्रहण किया। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन, अपर कलेक्टर टी एन सिंह, रिंकेश वैश्य, एसडीएम डबरा श्रीमती जयति सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित थे। कौशलेन्द्र विक्रम सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2010 के युवा प्रशासनिक अधिकारी हैं ।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। हालांकि बैठक में उन्होंने क्या निर्देश दिये ये मालूम नहीं चल सका है लेकिन सूत्रों की माने तो नवागत कलेक्टर सरकार से कोई दिशा निर्देश प्राप्त कर आये हैं सूत्र ये भी बताते है कि वो जल्दी ही कोई बड़ी कार्रवाई कर सकते हैं। उधर ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके सबसे करीबी एक पूर्व आईएएस के यहाँ छापे की कार्रवाई की चर्चा से बाजार गर्म रहा। सूत्रों की माने तो सिंधिया से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसा जा सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews