CORONA: इंटरस्टेट बसों का संचालन बंद, राज्य के अंदर बसों में एक सीट पर बैठेगी एक सवारी

CORONA: इंटरस्टेट बसों का संचालन बंद, राज्य के अंदर बसों में एक सीट पर बैठेगी एक सवारी

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

कोरोना वायरस से जनता को सुरक्षित रखने के लिए बरते जा रहे एहतियात के तहत प्रदेश में इंटरस्टेट बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई है वहीं राज्य के अंदर जो बसें चलेगी उनमें भी एक सीट पर केवल एक यात्री बैठगा।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मध्यप्रदेश के परिवहन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत मध्यप्रदेश में इंटरस्टेट बसों का संचालन रोक दिया गया है। यानि अब मध्यप्रदेश से दूसरे राज्यों में और दूसरे राज्य से मध्यप्रदेश में आने वाली सभी बसें नहीं चलेंगी। इसके अलावा राज्य के अंदर जो बसें चलेंगी उनमें एक सीट पर एक ही यात्री बैठे सकेगा चाहे सीट दो यात्री की हो या तीन यात्री की।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एमपी सिंह के मुताबिक सभी भी ऑपरेटरों को आदेश के बारे में सूचित कर दिया गया है उन्हें ताकीद कर दिया गया है कि इस आदेश का शत प्रतिशत पालन किया जाए। उन्होंने बताया कि अभी ये आदेश 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा।

आरटीओ के मुताबिक रविवार को जनता कर्फ्यू को देखते हुए प्रदेश में बसों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। उधर बस ऑपरेटरों ने भी परिवहन विभाग के अधिकारियों को भरोसा दिलाया है कि वे आदेश का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग ने जितने दिन इंटरस्टेट बसें नहीं चलेंगी उतने दिन का टैक्स नहीं लेने की बात की है । हम भी कोरोना वायरस के एलर्ट को देखते हुए सरकार के आदेश का पालन करेंगे और जनता के साथ सहयोग करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews