
ग्वालियर। अतुल सक्सेना।
पूरे देश के साथ ग्वालियर में भी महाशिवरात्रि पूरे भक्ति भाव से मनाई जा रही है। रात बारह बजे से ही शिव मंदिरों पर अभिषेक शुरू हो गए। दर्शन करने वालों की लंबी लंबी लाइन लग गई। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में शामिल अलेश्वर महादेव मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, कोटेश्वर महादेव मंदिर, चक्लेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरो पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।
शहर के लोगो के साथ प्रदेश के खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी भोलेनाथ की भक्ति में डूबे दिखे। मंत्री तोमर किलागेट चौराहे से कोटेश्वर महादेव मंदिर तक 2 किलोमीटर की पद यात्रा करते हुए पहुंचे । मंत्री अपने समर्थकों के साथ बम बम भोले के जयकारे लगाते चल रहे थे। उनके इस नये रूप का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

