रेलवे स्टेशन पर लगेगी हेल्थ एटीएम मशीन, 50 रुपए में होगी जांचें

रेलवे स्टेशन पर लगेगी हेल्थ एटीएम मशीन, 50 रुपए में होगी जांचें

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

झांसी मंडल जल्दी ही रेलवे स्टेशनों पर हेल्थ एटीएम मशीनें लगाने जा रहा है। जिसमें यात्री 50 से 100 रुपए खर्च कर अपना हेल्थ चेकअप करा सकता है। इस हेल्थ एटीएम के माध्यम से बोन टेस्ट, बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिक एज, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, शरीर का तापमान, और वजह सहित कई अन्य जांच कराई जा सकेंगी । इसकी रिपोर्ट यात्री को उसके मोबाइल या ई मेल पर 10 मिनट में मिल जायेगी।

झांसी मंडल ने उनके अधिकार क्षेत्र वाले सभी स्टेशनों पर हेल्थ एटीएम लगाने का फैसला किया है और ये काम कई चरणों में किया जायेगा। पहले चरण में झांसी और ग्वालियर जैसे बड़े स्टेशनों पर हेल्थ एटीएम मशीन लगाई जायेगी। गौरतलब है कि ग्वालियर जैसे रेलवे स्टेशन से 56 हजार यात्रियों का रोज आना जाना होता है जबकि झांसी जैसे बड़े जंक्शन पर ये संख्या और बढ़ जाती है ऐसे में कई बार यात्री को मेडिकल चेकअप की जरूरत महसूस होती है जो इस हेल्थ एटीएम के माध्यम से पूरी की जायेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews