लॉकडाउन में ठगी का नया तरीका, फल सब्जी लेकर कहता पैसे चौकी पर आकर लेना, गिरफ्तार

लॉकडाउन में ठगी का नया तरीका, फल सब्जी लेकर कहता पैसे चौकी पर आकर लेना, गिरफ्तार

ग्वालियर। अतुल सक्सेना| शहर की कोतवाली थाना पक्ष ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है जो सब्जी और फल वालों को सब्जी फल लेकर कहता कि पैसे पुलिस चौकी से आकर ले जाना और गायब हो जाता। लगातार मिल रही शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली थाने के एएसआई कल्याण सिंह के मुताबिक महाराजबाड़ा क्षेत्र के बाजारों से शिकायत मिल रही थी कि लॉक डाउन के बाद से करीब दो महीने से एक युवक फौजी कलर की बनियान पहनकर निकलता है और फल एवं सब्जी वालों से चार पांच किलो सामान लेकर पैसे नहीं देता। जब ठेले वाले पैसे मांगते हैं तो कहता है बाड़ा चौकी से ले जाना लेकिन जब गरीब ठेले वाला चौकी पर पहुँचता है तो ये मिलता नहीं था। शिकायत के बाद पुलिस ने हुलिये के आधार पर तलाश शुरू की तो युवक पकड़ में आ गया। युवक का नाम रोहित सिंह राजावत है और वो महाराज बाड़े के पास स्थित चावड़ी बाजार का रहने वाला है। पूछताछ में उसने एक फल वाले से बिना पैसे दिये फल लेने के बात स्वीकार की है हालांकि पुलिस का कहना है कि करीब 8 से 10 सब्जी और फल वाले ऐसे है जिनके साथ रोहित ने ठगी की है। पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पता लगा रही है कि इसके पास फौज जैसी वर्दी कहाँ से आई और गरीब फल और सब्जी वालों को ठगने का आईडिया इसे दिमाग में कहाँ से आया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews