महाराज के बाद अब कट्टर समर्थक इमरती देवी का धमकी भरा Audio Viral,सुनिये ऑडियो

महाराज के बाद अब कट्टर समर्थक इमरती देवी का धमकी भरा Audio Viral,सुनिये ऑडियो

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

उप चुनावों से पहले मानो सोशल मीडिया पर नेताओं के ऑडियो की बाढ़ आ गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व कांग्रेस पार्षद अनिता जैन के कथित वायरल ऑडियो और फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) के ऑडियो के बाद अब पूर्व मंत्री एवं सिंधिया (scindia) समर्थक नेता इमरती देवी (imarti devi) का कथित ऑडियो वायरल (audio viral) हो रहा है।

इस ऑडियो में पूर्व मंत्री इमरती देवी उनके विधानसभा के गाँव समुदनपठा के एक व्यक्ति से बात कर रही हैं। फोन कर रहा व्यक्ति अपने गाँव में हैंडपंप और ट्रांसफार्मर (डीपी) लगाने की बात कर रहा है। जिस व्यक्ति से इमरती देवी की बात हो रही है उसका नाम धर्मेंद्र बघेल है। शुरू में पूर्व मंत्री काम करने का भरोसा देती हैं लेकिन जैसे ही फोन पर मौजूद व्यक्ति कहता है कि क्षेत्र में आपका विरोध है। ग्वालियर में मुन्नालाल का हाल देख लिया। इतना सुनते ही इमरती देवी आपा खो देती हैं और फोन करने वाले व्यक्ति को अपशब्द कहते हैं। वो उस व्यक्ति को दोनों आँख फोड़ने की धमकी देती हैं और कहती हैं अब ना तो हैंडपंप लगेगा ना डीपी। दोनों की बातचीत का ऑडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है। हालांकि एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews