देश भर में फैला रखा था नाइजीरियन ठगों ने जाल, NRI दूल्हा बनकर करते थे ठगी

देश भर में फैला रखा था नाइजीरियन ठगों ने जाल, NRI दूल्हा बनकर करते थे ठगी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मेट्रोमोनियल साइट के नाम पर ठगी करने वाले दो नाइजीरियन ठगों (nigerian thugs) ने ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) की पूछताछ में कई राज उगले हैं। पूछताछ में सामने आया है कि इन्होंने अपना जाल पूरे देश में फैला रखा था।  ये shadi.com के नाम पर NRI (दूल्हा) लड़का बनकर लड़कियों को ठगते थे।

ग्वालियर क्राइम ब्रांच द्वारा 17 मार्च को दिल्ली के द्वारका क्षेत्र से पकड़े गये दो नाइजीरियन बदमाशों से पूछताछ में बड़े खुलासे हो रहे हैं। बदमाशों से जब्त मोबाईल, लैपटॉप और नोटबुक्स से मिले डेटा ने पुलिस को हैरानी में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें – मुरैना: चलते ट्रक में लगी भीषण आग, ट्रक से कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान

एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस को जो मोबाइल नंबर ठगों के जब्त दस्तावेजों से मिले हैं उनपर बात करने पर पता चला है कि इनका जाल देश के आधे से ज्यादा राज्यों में फैला है। दोनों नाइजीरियन ठग मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, बंगाल, पंजाब, असम, गुजरात, तमिल नाडु, महाराष्ट्र, चंड़ीगढ़, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य कई राज्यों की लड़कियों को ठग चुके हैं।

ये भी पढ़ें – अंतरराज्यीय चोर गैंग गिरफ्तार, 6 चोरियों का खुलासा, 32 साल पुराना चोरी का इतिहास

पुलिस ने लाखों रुपयों की ठगी करने वाले इन नाइजीरियन बदमाशों के बैंक अकाउंट को होल्ड करवा दिया गया है तथा उनके द्वारा इस्तेमाल में लाये जाने वाले और बैक खातों के संबंध मे दोनों ठगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इन नाइजीरियन ठगों के तार भारत के बाहर तो नहीं जुड़े? पुलिस हर एंगिल पर काम कर रही है।

ये भी पढ़ें – लाखों पेंशनर्स को मिला बड़ा तोहफा, पेंशन-ग्रेच्युटी का होगा भुगतान, आदेश जारी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews