सीएम डॉ मोहन यादव बोले चीतों ने मध्य प्रदेश की साख बढ़ाई, वाइल्ड लाइफ के क्षेत्र में भारत का दुनिया में नाम हुआ

मुख्यमंत्री ने कहा एक समय एशिया से विलुप्त हो चुके चीते अब भारत की धरती पर रफ्तार भर रहे हैं। मध्यप्रदेश, देश में चीतों का एकमात्र घर है।
CM Dr Mohan Yadav Cheetah Kuno National Park

CM Dr Mohan Yadav Cheetah Kuno National Park

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्द कूनो नेशनल पार्क पिछले कुछ समय से चीतों को लेकर चर्चा में है, अफ़्रीकी देशों से आये चीतों द्वारा इसे अपना घर बना लेने के बाद लगातार इनकी संख्या में वृद्धि हो रही है, शुक्रवार 28 फरवरी को केन्द्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बोत्स्वाना से आये 9 चीतोंकी यहाँ अगवानी की, मंत्री यादव ने 3 चीतों को प्रतीकात्मक रूप से बाड़े में रिलीज किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि चीतों की बसाहट से मध्य प्रदेश का  वन क्षेत्र समृद्ध हो रहा है, ग्वालियर के ट्रांजिट विजिट पर आये सीएम डॉ मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए चीता प्रोजेक्ट के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।

चीतों की संख्या बढ़कर 48 हुई 

उन्होंने कहा एशिया में लुप्तप्राय हो चुका चीता की मध्य प्रदेश में बसाहट हो गई है ये बहुत ख़ुशी की बात है, उन्होंने कहा इस समय मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा चीते हैं,  हमारे यहां चीतों की संख्या 48 हो गई है, जिनमें 28 शावक भारत में जन्मे हैं। एक समय एशिया से विलुप्त हो चुके चीते अब भारत की धरती पर रफ्तार भर रहे हैं। मध्यप्रदेश, देश में चीतों का एकमात्र घर है।

चीता प्रोजेक्ट के लिए पीएम मोदी का आभार 

उन्होंने चीता प्रोजेक्ट के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया, सीएम ने कहा मध्य प्रदेश वन्य जीव संरक्षण की दिशा में सफलता हासिल कर रहा है, यहाँ सबसे ज्यादा चीते, सबसे ज्यादा तेंदुआ, सबसे ज्यादा टाइगर और संबसे ज्यादा घड़ियाल हैं। उन्होंने कहा वन्य प्राणियों के संरक्षण के माध्यम से हम पर्यटन को बढ़ाएंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews