चुनावों में कोई नहीं डाल सकेगा खलल, पुलिस ने बनाई विशेष रणनीति

चुनावों में कोई नहीं डाल सकेगा खलल, पुलिस ने बनाई विशेष रणनीति

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर जिला प्रशासन के साथ साथ पुलिस (Police) प्रशासन भी सक्रिय है। पुलिस ने ऐसे शातिर अपराधियों की निगरानी बढ़ा दी है जो किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा कर सकते हैं। एसएसपी अमित सांघी (Gwalior SSP Amit Sanghi) का कहना है कि जिले में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होंगे इसके पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं।

ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी ने कहा कि ग्वालियर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कुल 846 मतदान केंद्र हैं। इन मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए पर्याप्त फ़ोर्स रहेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ग्वालियर में डकैत जैसी कोई समस्या नहीं है फिर ग्वालियर, मुरैना और शिवपुरी के सीमावर्ती क्षेत्रों में एक डकैत के मूवमेंट की सूचना मिलती रहती है।

ये भी पढ़ें – प्रमोशन कोर्स ट्रेनिंग के लिए आये CRPF जवान की हीट स्ट्रोक से मौत

एसएसपी अमित सांघी ने बताया ग्वालियर के घाटीगांव, मुराईन एके पहाड़गढ़ और शिवपुरी के सुभाषपुरा क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में कभी कभी मुरैना के रहने वाले एक डकैत की सूचना मिलती है , इस पर करीब 55 हजार रुपए का इनाम है।  उन्होंने कहा कि पुलिस की नजर डकैत के मूवमेंट पर पूरी तरह है।

ये भी पढ़ें – डबरा की देवरा पंचायत और भितरवार की धिरोली पंचायत में सरपंच और पंच चुने गए निर्विरोध

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले 6 जिलों के नोडल इलेक्शन अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक ग्वालियर में हुई थी जिसमें तय हुआ है कि किसी भी तरह की सूचना आएगी तो उसे एक दूसरे को शेयर किया जायेगा। जॉइंट पेट्रोलिंग की जाएगी।  एसएसपी ने कहा कि हमारी पेट्रोलिंग टीम बराबर गश्त कर रही है जल्दी ही डकैत को पकड़  लिया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”718291731″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews