MP उपचुनाव 2020 : जांच के बाद 39 उम्मीदवारों के नामांकन सही, 12 निरस्त

upchunav

ग्वालियर, अतुल सक्सेना । भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) द्वारा निर्धारित विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम के तहत ग्वालियर जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में प्राप्त हुए नाम-निर्देशन पत्रों की शनिवार 17 अक्टूबर को जांच की गई। जांच में जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 39 उम्मीदवारों के नाम-निर्देशन पत्र विधिमान्य अर्थात सही पाए गए, जबकि 12 उम्मीदवारों के नामांकन विभिन्न त्रुटियों की वजह से अस्वीकार अर्थात निरस्त हो गए ।

ग्वालियर जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने-अपने कक्षों में नाम-निर्देशन पत्रों की जांच की। इस दौरान प्रत्याशीगण एवं उनके अभ्यर्थी भी मौजूद रहे। जांच की कार्रवाई प्रेक्षकगणों ने भी देखी। नाम निर्देशन पत्रों की जांच में विधानसभा क्षेत्र-15 ग्वालियर में एक उम्मीदवार, विधानसभा क्षेत्र 16-ग्वालियर पूर्व में 7 उम्मीदवार एवं विधानसभा क्षेत्र-19 डबरा (अजा) में 4 उम्मीदवार का नामांकन अमान्य घोषित किया गया। जिसके बाद इस समय जिले में तीनों विधानसभा में 39 उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष बचे हैं। इनमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर में 11 उम्मीदवार, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर पूर्व में 14 उम्मीदवार एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र डबरा (अजा.) के 14 उम्मीदवार शामिल हैं। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में भाग्य आजमायेंगे, इसकी तस्वीर नाम वापसी के बाद साफ होगी।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत 19 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपनी अभ्यर्थिता (नाम) वापस ले सकते हैं। इस दिन यह प्रक्रिया प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक चलेगी। । नाम वापसी के बाद संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत चुनाव चिन्ह आवंटित कर प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जायेगी।

इनकी नामजदगी हुई निरस्त

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-15 ग्वालियर – शक्तिराज शर्मा ।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-16
ग्वालियर पूर्व – आनंद सिंह कुशवाह, श्रीमती शोभा सिंह, राजेश, निरोत्तम, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, भुवनेश सिंह तोमर (लवली) व नरेश चन्द्र शर्मा।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-19 डबरा (अजा) – आकाश धानुक, सुश्री प्रभा गाँधी, रणवीर सिंह व धर्मेन्द्र चौधरी ।

विधानसभा क्षेत्रवार अब तक चुनाव मैदान में इतने उम्मीदवार

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-15 ग्वालियर – प्रद्युम्न सिंह तोमर भारतीय जनता पार्टी, सुनील शर्मा इंडियन नेशनल कांग्रेस, हरपाल मांझी बहुजन समाज पार्टी, अनिल कुमार परिवर्तन समाज पार्टी, श्रीमती चीना बेगम पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) व रोशन बेग समाजवादी पार्टी। इसके अलावा जितेन्द्र त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह तोमर, धीरज यादव, राज डण्डौतिया माई के लाल व सुनील शर्मा सभी निर्दलीय ।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-16 ग्वालियर पूर्व – महेश बघेल बहुजन समाज पार्टी, मुन्नालाल गोयल (मुन्ना भैया) भारतीय जनता पार्टी, डॉ. सतीश सिकरवार इंडियन नेशनल कांग्रेस, सुनील शर्मा सपाक्स पार्टी व हेमन्त राम पुरे पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)। इसके अलावा श्रीमती केशकली जाटव, जावेद खान, नरेश कुमार सिंह, पोहप सिंह वर्मा, बालमुकुंद नामदेव, महेन्द्र कुमार बघेल, मुकेश, विनोद कदम व श्रीमती मीनाक्षी जैन सभी निर्दलीय ।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-19 डबरा (अजा.) – श्रीमती इमरती देवी भारतीय जनता पार्टी, सुरेश राजे इंडियन नेशनल कांग्रेस, संतोष गौड़ बहुजन समाज पार्टी, अवतार सिंह राष्ट्रीय रक्षक मोर्चा, जसवंत सिंह पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) व राकेश सिंह परिहार समाजवादी पार्टी । इसके अलावा अनिल अगरैया, धर्मेन्द्र सिंह, आर डी मण्डेलिया, मिथुन कोरी, राजेन्द्र सिंह, लाल कृष्ण इंजीनियर, हरचरण लाल राजौरिया व प्रीति जाटव सभी निर्दलीय ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews