रिजल्ट बनाने वाली कम्पनी के खिलाफ NSUI का हंगामा, ब्लैक लिस्ट कर FIR की मांग

रिजल्ट बनाने वाली कम्पनी के खिलाफ NSUI का हंगामा, ब्लैक लिस्ट कर FIR की मांग

ग्वालियर ।

जीवाजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के रिजल्ट तैयार करने वाली नागपुर की कम्पनी के खिलाफ एनएसयूआई ने आज जमकर हंगामा किया। हंगामे को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन को पुलिस को बुलाना पड़ा। हंगामा करते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुलपति के खिलाफ खूब नारेबाजी की। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव शिवराज यादव ने आरोप लगाया कि नागपुर की कम्पनी न तो समय पर परीक्षा आयोजित कराती है और ना ही समय पर रिजल्ट घोषित कर रही है। जिसके चलते छात्र छात्राओं का भविष्य बर्बाद हो रहा  है।

 कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है  लेकिन कुलपति सहित प्रबंधन छात्रों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे। छात्र नेताओं ने मांग की कि रिजल्ट बनाने वाली  नागपुर की कंपनी माइक्रो प्रो को ब्लैक लिस्ट किया जाए और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews