MP सरकार के नेतृत्व को लेकर नेता प्रतिपक्ष के आपत्तिजनक बोल, एक…जायेगा, दूसरा… आयेगा

MP सरकार के नेतृत्व को लेकर नेता प्रतिपक्ष के आपत्तिजनक बोल, एक…जायेगा, दूसरा… आयेगा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ गोविंद सिंह (Leader of Opposition Dr Govind Singh) ने MP सरकार (MP Government) नेतृत्व को लेकर आपत्तिजनक बातें की है। ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए डॉ गोविंद सिंह ने बाढ़ प्रभावित चम्बल अंचल में सर्वे और राहत कार्य को लेकर सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने मुख्यमंत्री सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात पर भी सवाल उठाये।

नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने मंगलवार को ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर दिल्ली में होने वाली रैली में ग्वालियर- चम्बल संभाग से दस हजार से ज्यादा कार्यकर्ता दिल्ली जायेंगे।  डॉ सिंह ने कहा कि पूरे देश की जनता त्राहि -त्राहि कर रही है। देश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से मंहगाई से घरों का बजट  दो गुना हो गया है। बच्चों के दूध पर भी टेक्स लगाकर उन्हें कुपोषित करने की दिशा में पहुंचाने का कुत्सित काम किया है इस सरकार ने। मंहगाई, अराजकता, भ्रष्टाचार से जनता कराह रही है। किसान , मजदूर भुखमरी की कगार पर है।  इन सभी मुद्दों को लेकर देश प्रदेश से लाखों लोग दिल्ली पहुंचकर रामलीला मैदान से केंद्र सरकार को जगाने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें – इंदौर में गुंडों का आतंक, सरेआम बदमाश ने तलवार से किया हमला, देखें वीडियो

सीएम शिवराज के दिल्ली जाने पर बोले ये बात 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात और वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय की केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि यहाँ से जाकर जो नेता दिल्ली में मिलते हैं वो यहाँ से प्रदेश को लूटते हैं और वहां जाकर जमा करते हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता को टैक्स, भ्रष्टाचार कर लूटते है और वहां देकर आते हैं।

ये भी पढ़ें – डबरा : बिजली,पानी की समस्या से परेशान आम जनता उतरी सड़क पर, जनप्रतिनिधि भी हुए विरोध में शामिल

MP में नेतृत्व परिवर्तन पर कही आपत्तिजनक बात 

मप्र में नेतृत्व परिवर्तन के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि ये कांग्रेस का विषय नहीं है, भाजपा को जो करना है करे, उससे हमें कुछ लेना देना नहीं है। एक चोर जायेगा, महाचोर बैठ जायेगा , एक सांपनाथ जायेगा, दूसरा नागनाथ आ जायेगा और प्रदेश को लूटेंगे।

ये भी पढ़ें – LNIPE के पूर्व कुलपति सहित पांच लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज

बाढ़ राहत कार्य पर शिवराज सरकार को घेरा 

बाढ़ के हालत में सरकार के प्रयास के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैं कल ही भिंड में एक गांव में होकर आया हूँ।  अभी तक कोई सर्वे शुरू नहीं हुआ, न कोई राहत दी गई। जो लोग गांव छोड़कर चले गए वहां भी पर्याप्त भोजन व्यवस्था नहीं है, जन सहयोग से सामाजिक संगठन और ग्रामीण एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। अब बाढ़ उतर गई है कीचड़ है, रहने की स्थिति नहीं है। कल हम जा रहे हैं हवाई सर्वे पर मुरैना और श्योपुर जा रहे  हैं, वैसे हम उड़न खटोले से उड़ने के आदि नहीं है लेकिन हमें कल शाम तक रिपोर्ट देना है इसलिए अध्यक्ष जी ने उड़न खटोला भेजा है , वहां जाकर देखेंगे कि क्या परेशानी है? क्या सरकार ने कदम उठाये हैं?

पीएम मोदी के लिए कही बड़ी बात 

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के यहाँ छापे के सवाल पर मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला।  उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में अपने किसी भी राजनीतिक विरोधी को जिन्दा नहीं रहने देना चाहते।

[dgv_vimeo_video id=”744598548″]

[dgv_vimeo_video id=”744599609″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews