ऑब्जर्वर्स ने देखीं व्यवस्थाएं, कल सामग्री लेकर रवाना होंगे मतदान दल रवाना

observer-look-after-election-preparation-

ग्वालियर।  28 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। मंगलवार को एमएलबी कॉलेज से मतदान दलों को रवाना किया जाएगा । सोमवार को ऑब्जर्वर्स ने जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार वर्मा के साथ सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। 

ऑब्जर्वर्स को जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिखाईं व्यवस्थाएं 

सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए ऑब्जर्वर्स ने  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अशोक कुमार वर्मा के साथ एमएलबी कॉलेज की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने अधिकांश व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई और जहाँ कुछ संशोधन लगा उसे ठीक करने के निर्देश उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए। 

मंगलवार को एमएलबी कॉलेज से मतदान सामग्री का वितरण होगा। इस दिन मतदान कराने वाले कर्मचारी मतदान सामग्री लेकर अपने गंतव्य की तरफ रवाना होंगे।  जिला प्रशासन ने निर्वाचन में लगे  सभी कर्मचारियों को सोमवार को एमएलबी कॉलेज बुलाया और उनकी अटेंडेंस लेकर उन्हें ये जानकारी दी कि उन्हें कौन सी  सामग्री किस काउंटर से लेनी है, कहाँ बैठकर सामग्री का मिलान करना है।  

जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर अशोक कुमार वर्मा के अनुसार लगभग 10  हजार कर्मचारी  चुनाव संपन्न कराएँगे। उन्होंने बताया कि जिले में 1726 मतदान केंद्र है  जिनमें से 300 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं , इसके अलावा प्रशासन के पास प्रत्याशियों द्वारा एक सूची उपलब्ध कराई गई है जहाँ कुछ मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की आशंका जताई गई है।  उन्होंने कहा कि इन सभी मतदान केंद्रों पर विशेष चौकसी रखी जाएगी। कैमरों से सुरक्षा होगी , माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे और सीएपीएफ एवं जिला पुलिस बल तैनात रहेगा । श्री वर्मा ने बताया कि इसके अलावा 78 मतदान केंद्र ऐसे भी हैं जिसका संचालन महिला कर्मचारी या हमारे वरिष्ठ अधिकारी करेंगे।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि  हमारा प्रयास है कि मतदाता निर्भीक होकर , किसी के प्रलोभन में आये बिना मताधिकार का प्रयोग करे।  उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से  अपील भी की है कि वे किसी के प्रलोभन में आएं  कोई जबरदस्ती करता है तो प्रशासन को सूचित करें और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।  

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews