Gwalior News: मदद की गुहार लेकर बूढ़ी माँ पहुंची एसपी ऑफिस, बेटी-दामाद पर लगाए आरोप

Gwalior News: मदद की गुहार लेकर बूढ़ी माँ पहुंची एसपी ऑफिस, बेटी-दामाद पर लगाए आरोप

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। आमतौर पर लड़कों पर ये आरोप लगते हैं कि वे संपत्ति हड़पने के लिए अपने माता पिता के साथ बुरा बर्ताव करते हैं, उनके साथ मारपीट तक करते हैं, घर से निकाल देते हैं लेकिन ग्वालियर (Gwalior) में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें ये आरोप एक बेटी और दामाद पर लगे हैं। खास बात ये है कि ये आरोप एक माँ ने लगाए हैं।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के इन जिलों में भारी बारिश के आसार, बिजली चमकने की भी संभावना

ग्वालियर (Gwalior Police) में जनकगंज थाना क्षेत्र के तारागंज में रहने वाली सुशीला बाई चौधर नामक बुजुर्ग महिला ने एसपी ऑफिस पहुँचकर जन सुनवाई में एक शिकायती आवेदन दिया है। पुलिस से की शिकायत में सुशीला बाई चौधर ने अपनी बेटी नीरू और दामाद सतीश पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

एसपी से शिकायत में बुजुर्ग माँ ने कहा कि कुछ दिन पहले बेटी दामाद मेरे घर आये आये और लड़कों से झगड़ा करवाकर मुझे अपने घर ले गए थे, उन्होंने वहाँ ले जाने के बाद मेरे साथ बुरा व्यवहार किया, मारा पीटा, खाना नहीं दिया और मेरी साढ़े पांच बीघा जमीन के फर्जी कागज बनवाकर उसपर धोखे से मुझसे साइन करवा लिये और मुझे घर से निकाल दिया। उन्होंने बताया कि लड़की दामाद ने उनके पास मौजूद पांच लाख रुपये भी छीन लिए। उन्होंने अपने नाती को फोन किया तब वो उन्हें घर लेकर आया।

यह भी पढ़े.. MP के कर्मचारी हुए लामबंद, केंद्र के समान DA बढ़ाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

इस मामले में एडिशनल एसपी (Gwalior ASP) सतेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि पारिवारिक विवाद है। मालूम करने पर पता चला है कि कुछ समय पहले इसी बुजुर्ग माँ ने बेटों बहुओं के खिलाफ शिकायत की थी अब बेटी दामाद के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए है। मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews