चिड़ियाघर के सबसे वृद्ध सदस्य की मौत, नियमानुसर किया गया अंतिम संस्कार

चिड़ियाघर के सबसे वृद्ध सदस्य की मौत, नियमानुसर किया गया अंतिम संस्कार

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

नगर निगम ग्वालियर द्वारा संचालित गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर में संरक्षित वृद्ध मादा सफेद बाघिन जमुना की मौत हो गई। जमुना काफी दिनों से बीमार चल रही थी उसका आज बुधवार 25 मार्च को दोपहर 12 बजे निधन हो गया। वन विभाग एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में जमुना का अंतिम संस्कार किया गया।

चिड़ियाघर प्रभारी डॉ उपेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सफेद बाघिन जमुना का जन्म 2001 में दिल्ली के चिड़ियाघर में हुआ था और 2011 में उसे ग्वालियर चिड़ियाघर में लाया गया था। 19 वर्ष की वृद्ध मादा बाघिन अपनी वृद्धावस्था के कारण चलने फिरने में कठिनाई महसूस कर रही थी और आहार भी सीमित मात्रा में ले रही थी। जिसको सतत निगरानी में रखा जाकर पशु चिकित्सकों द्वारा निरंतर उसकी देखरेख की जा रही थी । निधन के बाद जमुना का शव परीक्षण पशु चिकित्सा सेवाएं ग्वालियर के डॉअनिल अग्रवाल, डॉ सूर्य प्रकाश उपाध्याय एवं डॉ उपेंद्र यादव द्वारा किया गया। शव परीक्षण के बाद वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में चिड़ियाघर परिसर में उसका अंतिम संस्कार किया गया । इस दौरान चिड़ियाघर के यू क्यूरेटर गौरव परिहार, जू कीपर लियाकत खान सहित जमुना की देखभाल करने वाले कर्मचारी मौजूद थे जिन्होंने भारी मन और नम आँखों से जमुना को विदाई दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews