Gwalior News : दशहरे पर पुलिस लाइन में हुई शस्त्र पूजा, आईजी ने की ये अपील

Gwalior News : दशहरे पर पुलिस लाइन में हुई शस्त्र पूजा, आईजी ने की ये अपील

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा (Dussehra) आज पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने इस मौके पर डीआरपी लाइन (DRP Line Gwalior) में शस्त्र पूजन (Weapon Worship) कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में आईजी, डीआईजी, एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों और डीआरपी लाइन में मौजूद कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।  अधिकारियों ने विधिविधान से शस्त्रों की पूजा  की और परम्परानुसार हवाई फायर किये।

ग्वालियर में बहोड़ापुर क्षेत्र में सेन्ट्रल जेल के सामने बानी डीआरपी लाइन में आज दशहरे के विशेष मौके पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में आईजी अविनाश शर्मा, डीआईजी राजेश हिंगणकर, एसपी अमित सांघी, एडिशनल एसपी हितिका वासल सहित अन्य अधिकारियों ने माँ दुर्गा और शस्त्रों का विधिविधान से पूजन किया।

ये भी पढ़ें – राजसी पोशाक में दिखाई दिए महाराज सिंधिया, पुत्र सहित किया कुलदेवता का पूजन

आईजी अविनाश शर्मा और एसपी अमित सांघी ने शहर के लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए सोशल डिस्टेनसिंग, मास्क आदि का ध्यान रखने और अपने घरों को खाली नहीं छोड़ने का अनुरोध किया है। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने पेट्रोलिंग की व्यवस्था की है लेकिन फिर भी कोई भी व्यक्ति अपना घर खाली ना छोड़े और बुजुर्गों को अकेला ना छोड़े।

[dgv_vimeo_video id=”632783633″]

[dgv_vimeo_video id=”632784280″]

[dgv_vimeo_video id=”632785164″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews