
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य के दौरे पर पिछले दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उनके पिता माधव राव सिंधिया की तस्वीर को भाजपा द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लगाए जाने और उसी दिन कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के दौरे पर माधव राव सिंधिया नहीं लगाए जाने पर सवाल उठे थे कि आखिर माधव राव सिंधिया किसके हैं? लेकिन आज की तस्वीर कुछ अलग थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया की आज गुरूवार को 20 वीं पुण्यतिथि (Death Anniversary Of Madhav Rao Scindia) है। शहर के लोग उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुँच रहे हैं लेकिन उनकी समाधि पर उस समय स्थिति अजीब हो गई जब भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के नेता आमने सामने आ गए। दोनों नेताओं का मानना था कि माधव राव सिंधिया उनके नेता है।
ये भी पढ़ें – पीएम आवास की बिजली गुल! रहवासियों ने देर रात सड़क पर लगाया जाम, जानें मामला
दरअसल कैलाशवासी माधव राव सिंधिया की 20 पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने हर साल की तरह आज भी प्रभात फेरी निकाली और कटोरा ताल रोड स्थित उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। उधर ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद उनके बहुत से समर्थकों ने कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा में चले गए, वे लोग और अन्य भाजपा नेता भी छत्री पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की और यहीं वे आमने सामने आ गए।

ये भी पढें – Raisen News: अजा, अ.ज.जा जन-प्रतिनिधियों के लिए विधायक की कैसी सोच, Audio Viral
सिंधिया की छत्री पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा और भाजपा नेता अशोक शर्मा का आमना सामना हो गया। दोनों माधव राव सिंधिया को लेकर बातें करने लगे और उनके विकास कार्यों की तारीफ करने लगे। अशोक शर्मा पहले कांग्रेस में थे और ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने के बाद भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा नेता अशोक शर्मा ने इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा को न्यौता दिया कि देश की मुख्य धारा में आ जाओ, भाजपा जॉइन कर लो, जवाब में कांग्रेस जिला अध्यक्ष बोले कांग्रेस ही देश की मुख्य धारा है, माधवराव जी ने भी हमेशा यही कहा था और इतना कहकर वे आगे बढ़ गए।
ये भी पढ़ें – MP: खंडवा लोकसभा उपचुनाव में “शेरा” की दहाड़, Congress का टिकट तो पत्नी को ही मिलेगा
हालाँकि दोनों ही दलों के नेताओं का मानना था पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया किसी भी दलगत राजनीति से ऊपर थे उन्होंने शहर और ग्वालियर चम्बल अंचल के विकास के लिए बहुत काम किये इसीलिए लोग उन्हें विकास का मसीहा मानते थे।
[dgv_vimeo_video id=”618669526″]
[dgv_vimeo_video id=”618669738″]
[dgv_vimeo_video id=”618673737″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

