ग्वालियर में आयोजित हुआ “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम, बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत डांस प्रस्तुति देकर किया मंत्रमुग्ध

कार्यक्रम में शहर के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सोलो, डुएट और ग्रुप डांस परफॉर्मेंस दी जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया।
One Evening in the Name of Martyrs

Gwalior News : स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त आने में अभी कुछ समय शेष है लेकिन देश और प्रदेश अभी से राष्ट्रभक्ति से भर गया है, आजादी के परवानों को याद करने, उनके बलिदान का सम्मान करने के लिए शहीदों की याद में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, सरकारी स्तर पर कार्यक्रमों के अलावा सामाजिक संगठन भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

“एक शाम शहीदों के नाम”, बच्चों ने किया प्रभावित 

रविवार को ग्वालियर में भी इसी तरह का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था यूथ रियल फ्रीडम और तमन्ना फाउंडेशन ने सूर्यनमस्कार चौराहे पर  “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इस आयोजन में मीना एनीमेशन सेंटर (Meena Animation Center, MAAC) और MP Breaking News का विशेष योगदान रहा, कार्यक्रम में शहर के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सोलो, डुएट और ग्रुप डांस परफॉर्मेंस दी जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया।

इनकी रही मौजूदगी 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के ग्वालियर पूर्व के कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार थे, रमन शिक्षा समिति के हरिओम गौतम, खेल एकता संघ युवा मंडल के नरेंद्र खत्री और स्टूडेंट गेम्स ऑफ एसोसिएशन  के जवान कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। बच्चों ने अपनी प्रतिभा को अत्यंत उत्साह और जोश के साथ प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों द्वारा बच्चों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

[dgv_vimeo_video id=”997624000″]

[dgv_vimeo_video id=”997624198″]

[dgv_vimeo_video id=”997624279″]

[dgv_vimeo_video id=”997624392″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews