कमलनाथ के मंत्री का दावा, हरियाणा में सभी दल सेटलमेंट में लगे हैं, कांग्रेस भी प्रयासरत

कमलनाथ के मंत्री का दावा, हरियाणा में सभी दल सेटलमेंट में लगे हैं, कांग्रेस भी प्रयासरत

ग्वालियर। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी ने भले ही गठबंधन कर सरकार बनाने की घोषणा कर दी हो लेकिन कमलनाथ सरकार के मंत्री का दावा है कि अभी वहां सभी दल सेटलमेंट में लगे हैं जिसका सेटलमेंट हो जाएगा वाही सरकार बनाएगा। ग्वालियर में पत्रकारों से बात करते हुए पशुपालन मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के भी प्रयास चल रहे हैं । वे ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में गुरुवार को चीनोर के नोन की सराय में हुए पटाखा विस्फोट में घायलों का हालचाल जानने पहुँचे थे। मंत्री  ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, ईश्वर से प्रार्थना वह जल्द स्वस्थ्य हो। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज के लिए अगर डॉक्टर एडवाइज देते हैं तो उन्हें दिल्ली भी ले जाया जायेगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews