
ग्वालियर, अतुल सक्सेना
राज्य शासन और जिला प्रशासन द्वारा रविवार को घोषित लॉक डाउन के बावजूद एक कैफे में चल रही बर्थ डे पार्टी की सूचना पर प्रशासन ने कार्रवाई कर सील कर दिया और पार्टी में मौजूद सभी लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
सीएसपी रतनेश तोमर ने बताया कि सूचना मिली थी कि लॉक डाउन के बाद भी सिटी सेंटर में कॉस्मो कैफे खुला है और वहाँ बर्थ डे पार्टी चल रही है। सूचना के बाद एसडीएम अनिल बनवारिया ने जिला प्रशासन, क्राइम ब्रांच और थाना विश्व विद्यालय की टीम के साथ छापा मारा तो कैफे में 30-40 लोग बर्थ डे पार्टी करते मिले जिनके खिलाफ धारा 188के तहत कार्रवाई की गई हलिए और कैफे को सील कर दिया गया । सीएसपी ने बताया कि कॉस्मो कैफे के अलावा यहाँ चल रही कला भूमि डांस एवं फिटनेस एकेडमी को भी सील कर दिया।

लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

