Pathan Movie Controversy : मंत्री ओपीएस भदौरिया का सवाल, हिंदू आस्था पर ही चोट क्यों? पैगम्बर मोहम्मद पर फिल्म क्यों नहीं बनती?

Pathan Movie Controversy : मंत्री ओपीएस भदौरिया का सवाल, हिंदू आस्था पर ही चोट क्यों? पैगम्बर मोहम्मद पर फिल्म क्यों नहीं बनती?

Pathan Movie Controversy : फिल्म पठान को लेकर शुरू हुआ विवाद थम नहीं रहा है, इसे लेकर हिन्दू संगठनों के साथ साथ मुस्लिम संगठन भी विरोध जता रहे हैं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के तीखे तेवरों के बाद अब सरकार के अन्य मंत्री भी आक्रोशित हैं।

मध्य प्रदेश नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया ने भी फिल्म के गाने बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण द्वारा पहने गे एभाग्वा रंग पर कड़ी आपत्ति जताई है, शिवराज के मंत्री ने कहा कि ये हमेशा से होता आया है कि फिल्मों में हिंदू देवी देवताओं को ही अपमानित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि क्यों राम , हनुमान जैसे हमारे अर्रध्य का अपमान किया जाता है, क्यों मुद्दा बनाया जाता है? कभी किसी ने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर फिल्म क्यों नहीं बनाई? क्यों फिल्मकार हिंदू आस्था पर ही चोट करते हैं? उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने ऐसे लोगों पर पहले भी कार्यवाही की है और आगे भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

[dgv_vimeo_video id=”781796452″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews