तेज सर्दी में जमीन पर मरीज, अस्पताल के बेड पर आवारा कुत्ता, वीडियो वायरल

तेज सर्दी में जमीन पर मरीज, अस्पताल के बेड पर आवारा कुत्ता, वीडियो वायरल

ग्वालियर, डेस्क रिपोर्ट। ग्वालियर (Gwalior News) के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल (Government Hospital) की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो ये बताने के लिए काफी है कि अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी और मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करने के मामले में कितने संजीदा हैं।

ग्वालियर चम्बल संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, जयारोग्य अस्पताल समूह (JAH gwalior) के कमला राजा महिला एवं बाल चिकित्सालय (Kamlaraja Hospital) का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो किसी मरीज के परिजन ने बनाया है। वीडियो में दिख रहा वार्ड स्पेशल वार्ड जैसा दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें – MP Weather: 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि के आसार, आज इन जिलों में छाएगा कोहरा

वायरल वीडियो में अस्पताल की गैलरी में जमीन पर मरीज और उनके परिजन दिखाई दे रहे हैं और अस्पताल के एक वार्ड में पलंग पर आवारा कुत्ता आराम फरमाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में किसी व्यक्ति की आवाज है जो कह रहा है कि ये कमला राजा का हाल देखिये, मरीजों के लिए बेड नहीं हैं और बेड पर कुत्ते लेते हैं। आपको बता दें कि इस समय ग्वालियर में बहुत तेज सर्दी पड़ रही है। रविवार को ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस था और ग्वालियर प्रदेश में सबसे ठंडा था। बावजूद ये लापरवाही इस बात का प्रमाण है कि अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी मरीजों के प्रति कितने संजीदा हैं।

ये भी पढ़ें – MP में भी 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू, सीएम शिवराज ने की ये अपील

प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निर्देश दे रहे हैं कि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर रखी जाएँ, स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा करते हैं लेकिन ग्वालियर चम्बल अंचल के सबसे बड़े अस्पताल के हाल स्वास्थ्य मंत्री के दावों की हकीकत बयां कर रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”661890846″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews