
Gwalior Lokayukta police arrested female Patwari accepting bribe
ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने एक महिला पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, वो एक किसान से उसकी बहन जमीन का सीमांकन करने और पत्नी के नाम जमीन का नामान्तरण करने के बदले 15000/- रुपये रिश्वत मांग रही थी, पुलिस ने उसे 5000/- रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
ग्वालियर लोकायुक्त एसपी निरंजन शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक मुरार के ग्राम सिरसौद में रहने वाले मंशाराम ने एक शिकायती आवेदन उनके कार्यालय में दिया था, आवेदन में शिकायत की गई थी हल्का पटवारी रेखा शाक्य उनकी जमीन के सीमांकन और नामांतरण करने के बदलेरिसह्व्त मांग रही हैं।
महिला पटवारी ने मांगी 15000/- रुपये रिश्वत
शिकायतकर्ता मंशाराम ने बताया कि ग्राम गूंधारा में उनकी बहन गूड्डी की जमीन है जिसका सीमांकन कराने और पत्नी सावित्रीबाई की जमीन के नामांतरण के लिए उसने तहसील तानसेन में आवेदन किया था। लेकिन वहां पदस्थ हल्का पटवारी रेखा शाक्य 15000/- रुपये इस काम के लिए पटवारी हल्का पटवारी श्रीमति रेखा शाक्य 15000/– रुपए की मांग कर रही है।
शिकायत सत्यापन में पटवारी ने लिए 3500/- रुपये
आवेदन मिलने के बाद इसका सत्यापन कराया गया, सत्यापन के दौरान ही पटवारी रेखा शाक्य ने किसान मंशाराम से 3500/- रुपये ले लिए थे, रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ट्रैप दल गठित किया और आज फरियादी को पटवारी के पास रिश्वत की राशि लेकर भेजा।
रिश्वत की राशि हाथ में आते ही पटवारी गिरफ्तार
पटवारी रेखा शाक्य ने मंशाराम को अपने किराये वाले घर बुलाया , उसने वहां जाकर रिश्वत की राशि 5000/- रुपये दी और टीम को इशारा दे दिया, टीम पटवारी के किराये के मकान में पहुंच गई और उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने रिश्वत की राशि भी पटवारी से बरामद कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया, लोकायुक्त ने पटवारी के खिअल्फ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा में मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है।
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

