पटवारी द्वारा बनाया पेंसिल स्केच चर्चा में, लोगों से की अपील- “घर में रहें, सुरक्षित रहें”

पटवारी द्वारा बनाया पेंसिल स्केच चर्चा में, लोगों से की अपील- “घर में रहें, सुरक्षित रहें”

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

कोरोना को हराने के लिए लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग दो बड़े उपाय बताये गए हैं। इसीलिए प्रधानमंत्री सहित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रशासनिक अधिकारी शहर के लोगों से लॉक डाउन का पालन करने की अपील कर रहे हैं। इन सबके बीच लॉक डाउन की अपील करता एक पेंसिल स्केच भी चर्चा में आ गया है। ये स्केच बनाया है ग्वालियर की एक महिला पटवारी ने। उन्होंने इसमें “घर में रहे, सुरक्षित रहें, लॉक डाउन के नियमों का पालन करें” की अपील की है।

लॉक डाउन में घर को सबसे सुरक्षित बताया गया है। सभी को घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है। सरकार, प्रशासन और सामाजिक संस्थाएँ सभी लोगों को जागरूक करने के लिए तरह तरह के प्रयास कर रहे हैं। ग्वालियर में भी पुलिस और प्रशासन लोगों को अपनी तरह से जागरूक कर रहे हैं। कोरोना हेलमेट लगाकर, गाने गाकर पुलिस लोगों को समझा रही है कि कोरोना से कैसे बचना है। इन सबके बीच ग्वालियर जिले में पदस्थ एक महिला पटवारी ने पेंसिल स्केच के जरिये लोगों को कोरोना से सुरक्षित रहने की अपील की है।

पटवारी नेहा यादव एसडीएम ग्वालियर सिटी के ऑफिस में अटैच हैं। उन्होंने एक पेंसिल स्केच बनाया है जिसमें उन्होंने भारत का नक्शा बनाकर पूरे भारत को ताले में दिखाया है, उन्होंने ये दिखाने का प्रयास किया है कि भारत में इस समय लॉक डाउन है। अपनी स्केच में नेहा ने सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ जोड़ती हुई तस्वीर बनाई है और उसके बगल में लिखा है “stay home, stay safe and follow lock down norms”। नेहा यादव ने अपने स्केच में फौजी, डॉक्टर, प्रशासन, मीडिया, पुलिस, बंद स्कूल, पेड़ के नीचे शांत जानवर और पक्षी, और स्टुपिड पीपुल दिखाये हैं। स्केच में मानवता का चित्रण भी है इसमें एक व्यक्ति लोगों को कुछ देता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा भारत के चारों ओर कोरोना वायरस को भी दिखाया है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए नेहा ने बताया कि वे ना तो स्केच आर्टिस्ट हैं और ना ये उनकी हॉबी है। वे कभी कभी ऐसे ही कुछ बना लेती हैं उन्होंने बताया कि उनका चार साल का बच्चा है कभी कभी उसकी ड्रॉइंग बनाती है। इस स्केच को बनाने के पीछे की सोच के सवाल पर पटवारी नेहा यादव ने बताया कि कोरोना से लड़ाई में जो जो लोग शामिल हैं मैंने ये दिखाया है साथ ही परेशानी और मदद के लिए बढ़ते हाथ दिखाये हैं उन्होंने कहा कि मैंने स्टुपिड पीपुल भी दिखाये हैं जो लॉक डाउन का उल्लंघन करते है नेहा ने कहा कि सभी लोग अपना अपना दायित्व निभा रहे हैं तो मैंने सोचा कि हमें भी दूसरों को जागरूक करना चाहिए इसलिए मैंने ये स्केच बनाया उन्होंने कहा मैं शासकीय सेवक हूँ मेरी भी जिम्मेदारी है यदि एक व्यक्ति को भी मेरी अपील प्रभावित करती है तो मेरी स्केच सार्थक हो जायेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews