बिना मास्क मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग, पुलिस ने लगाई फटकार, किया जुर्माना

बिना मास्क मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग, पुलिस ने लगाई फटकार, किया जुर्माना

ग्वालियर, अतुल सक्सेना

जिले में बढ़ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या और इसकी रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयासों के बावजूद शहर के लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे। ऐसे ही कुछ लोगों को आज पुलिस ने ना सिर्फ फटकार लगाई बल्कि जुर्माना भी लगाया।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए चेहरे पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग दो बड़े नियम हैं जिनका पालन करना सभी के लिए जरूरी है। जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाएँ लोगों को लगातार समझाइश भी देकर जागरूक कर रहे हैं। बावजूद इसके लोग लापरवाह बने हुए हैं और बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। आज ऐसे ही लापरवाह और नियम तोड़ने वाले 22 लोगों के खिलाफ ट्रैफ़िक पुलिस ने कार्रवाई की और जुर्माना लगाया।

डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया के मुताबिक ग्वालियर स्थित किले पर मॉर्निंग वॉक के लिये किले के आसपास रहने वाले बहुत से लोग जाते हैं उनमें सभी उम्र के लोग शामिल होते हैं।  सोमवार को औचक निरीक्षण करने पर ग्वालियर किले पर बहुत से लोग बिना मास्क लगाए घूमते मिले। कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गए जबकि जो लोग बचे उन्हें समझाइश दी गई कि ऐसा करके वे अपने परिवार और दूसरे के लिये खतरा बन रहे हैं। ट्रैफ़िक पुलिस ने यहाँ बिना मास्क लगाए मिले 22 लोगों पर जुर्माना लगाया और रेड क्रॉस की रसीद काटी साथ ही कोरोना काल में हमेशा मास्क पहने रहने का संकल्प दिलाया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews