क्वारेंटाईन सेंटर में भेजे गए लोगों ने स्टाफ पर थूका, की अभद्रता, पुलिस तैनात

क्वारेंटाईन सेंटर में भेजे गए लोगों ने स्टाफ पर थूका, की अभद्रता, पुलिस तैनात

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

पिछले दिनों दिल्ली, गाजियाबाद सहित अन्य स्थानों से क्वारेंटाईन किये गए लोगों द्वारा स्टाफ के साथ की जा रही अभद्रता और थूकने जैसी घटनाओं के बाद ग्वालियर में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। सिटी सेंटर में बनाये गए क्वारेंटाईन सेंटर में डबरा से भेजे गए लोगों ने हंगामा किया। जिसके बाद इंसीडेंट कमांडर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद यहाँ पुलिस तैनात कर दी गई है ।

ग्वालियर जिले के डबरा तहसील में प्रशासन को सूचना मिली थी कि कुछ लोग यहाँ बाहर से आकर चुपचाप रह रहे हैं। प्रशासन ने इनकी खोजबीन की तो ये लोग पिछोर के पास सिसगाँव में मिले। नायब तहसीलदार आनंद गोस्वामी ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज को बताया कि कुछ युवा हैदराबाद, पूना,बिहार सहित अन्य जगह जॉब करते हैं। इन लोगों ने सूचना के बावजूद ना प्रशासन को जानकारी दी और ना जाँच कराई। सूचना मिलने के बाद 10 लोगों को जांच के लिए रविवार को ग्वालियर भेज दिया इनमें 8 मुसलमान और 2 हिंदू हैं। सभी लोग स्थानीय निवासी है। प्रशासन ने इन्हें क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केंद्र के छात्रावास में बनाये गए क्वारेंटाईन सेंटर में भेजा गया। लेकिन इन 10में से 8 युवक प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गए। ये वार्ड से बाहर निकलने की जिद करने लगे और जब स्टाफ ने रोका तो वे उसके ऊपर थूकने लगे, अभद्रता करने लगे, गाली गलौज और हंगामा करने लगे।

सूचना मिलते ही कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं इंसीडेंट कमांडर रवीनंदन तिवारी वहाँ पहुंचे उन्होंने सभी को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन हंगामा बंद नहीं हुआ। घबराये स्ताफ ने वार्ड में जाने से मना कर दिया और बाहर से ताला डाल दिया। इसकी शिकायत इंसीडेंट कमांडर श्री तिवारी ने विश्व विद्यालय थाना पुलिस से की और टी आई को पत्र लिखकर यहाँ पुलिस फोर्स तैनात करने कए निर्देश दिये। उनके पत्र के बाद यहाँ पुकीस फोर्स तैनात कर दिया गया है जिसके बाद यहाँ सबकुछ नियंत्रण में हैं। प्रशासन इन सभी लोगों पर नजर रखे हुए हैं इनके सेम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जायेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews