
Gwalior injured petrol pump employee family protest
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शिंदे की छावनी स्थित पेट्रोल पंप पर कल बुधवार को लगी आग को बुझाने में झुलसे कर्मचारी की हालत अभी स्थिर बनी हुई है अस्पताल में उसका इलाज जारी है, लेकिन पेट्रोल पंप मालिक की वादाखिलाफी से नाराज परिजनों ने आज पेट्रोल पंप का घेराव कर दिया और वहां धरने पर बैठ गए।
शिंदे की छावनी पेट्रोल पंप पर हुई घटना के बाद से घायल महफूज खान का परिवार परेशान है, घर के इकलौते कमाने वाले महफूज की हालत ने उन्हें चिंता में डाल दिया है क्योंकि उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं है, उनका आरोप है कि पेट्रोल पंप मालिक इलाज कराने के अपने वादे से मुकर गया है वो कोई मदद नहीं कर रहा।
अपनी जान पर खेलकर कर्मचारी ने बचाई बड़ी घटना
घायल महफूज खान के छोटे भाई की पत्नी ने मीडिया को बताया कि उनके जेठ महफूज खान कम्पू स्थित पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं वे कल वहां से शिंदे की छावनी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल टैंकर खाली करवाने आये थे, कुछ देर बाद वहां नोजल में आग लग गई उन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना नोजल को बंद कर दिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था पूरा पंप उड़ सकता था लेकिन उन्होंने बचा लिया।
पेट्रोल पंप मालिक पर इलाज में सहयोग नहीं करने के आरोप
महिला ने बताया इस आग में मेरे जेठ 90 प्रतिशत तक झुलस गए लेकिन पेट्रोल पंप का मालिक अभी तक उन्हें देखने तक नहीं गया इलाज में कोई मदद नहीं की, महिला ने कहा प्रशासन ने भी कोई मदद नहीं की वादा तो किए लेकिन न अपेत्रोल पंप मालिक ने निभाया न प्रशासन ने, महिला पेट्रोल पम्प मालिक की उस बात से भी नाराज दिखी जिसमें उन्होंने कल मीडिया में कहा कोई बाइक सवार इसमें घायल हुआ , उसने पंप मालिक पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।
पेट्रोल पंप सील, एसपी ने कहा घायल का बेहतर इलाज होगा
एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा घटना के बाद वे स्वयं वहां गए थे, पुलिस ने इंडियन आयल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी उन्हें बुलाया और पेट्रोल पम्प के सुरक्षा मानकों की जाँच करने के लिए कहा , जब तक जाँच चलेगी पेट्रोल पंप सील रहेगा , पुलिस भी घटना की जाँच कर रही है। एसपी ने महफूज खान की बहादुरी की तारीफ की और भरोसा दिया कि उसका अच्छे से इलाज हो ये हम सुनिश्चित करेंगे।
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

