Gwalior News: शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग

Gwalior News: शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर (Gwalior )के कंपू थाना क्षेत्र में शनिवार को एक मृतक के परिजनों से शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस हत्या की रिपोर्ट नहीं लिख रही जबकि हम आरोपियों के नाम बता रहे हैं।

शनिवार को शहर में उस समय अप्रिय स्थिति बन गई जब कुछ लोग पोस्टमार्टम के बाद एक शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम (Chakkajam) करने लगे।  सूचना पर पहुंची कंपू थाना पुलिस (Gwalior Police) ने समझाइश दी लेकिन वे नहीं माने उनकी मांग थी कि उनके परिजन की हत्या (Murder) की गई है उसकी रिपोर्ट लिखी जाये।

ये भी पढ़ें – MP School : नियम को लेकर सख्त हुआ स्कूल शिक्षा विभाग, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे उन्होंने भी समझाने का प्रयास किया।  मृतक प्रदीप जाटव के  भाई गजेंद्र ने बताया कि उसके भाई का शव देवेंद्र गुर्जर के कुंए से मिला है उसने बलवबट के साथ मिलकर प्रदीप की हत्या की है लेकिन पुलिस हत्या की FIR नहीं लिख रही।

ये भी पढ़ें – चुनाव से पहले अखिलेश का झटका, BSP के 6 और BJP का एक विधायक हुआ साइकिल पर सवार

एडिशनल एसपी सतेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मृतक का शव पास के ही गांव नौगांव में एक कुंए में मिला है उसके शरीर पर फ़िलहाल चोट के निशान नहीं दिखाई दे रहे, हम परिजनों को समझा रहे हैं कि पीएम रिपोर्ट आने दीजिये उसके बाद जो धरा उचित होगी उसके तहत मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”640662802″]

[dgv_vimeo_video id=”640662718″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews